फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya pradesh: Nomination for Rajya Sabha elections in MP from today, two seats for BJP and one for Congress

Rajya Sabha Elections 2022 : मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन आज से, भाजपा को दो और कांग्रेस को 1 सीट मिलना तय

Tue, 24 May 2022 01:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 24 May 2022 01:41 PM IST
सार

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हो गई। तीन में से दो सीटों पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार के जीतने की स्थिति बन रही है।  

विज्ञापन
Madhya pradesh: Nomination for Rajya Sabha elections in MP from today, two seats for BJP and one for Congress
राज्यसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की राज्यसभा की तीन सीटों के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी। चुनाव की अधिसूचना आज चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह जारी करेंगे। राज्यसभा की 29 जून को खाली हो रही तीन सीटों में दो भाजपा और एक कांग्रेस को मिलना तय है।
विज्ञापन


चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 31 मई तक नामकंन लिए जाएंगे। तीन जून को नाम वापस लिए जा सकेंगे। यदि मतदान की नौबत आती है तो 10 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। और शाम को मतगणना की जाएगी। चुनाव की पूरी प्रक्रिया विधानसभा समिति के कक्ष में संपन्न कराई जाएगी। मध्य प्रदेश विधानसभा में 230 सदस्य है। इसमें 127 सदस्य भाजपा, 96 कांग्रेस, 2 बहुजन समाजवादी पार्टी और 1 समाजवादी पार्टी और 4 निर्दलीय सदस्य है।
विज्ञापन


प्रदेश में राज्यसभा की 11 सीटें है, जिनमें से 8 सीटें भाजपा और 3 सीटें कांग्रेस के पास है। इनमें से ही 3 सीटें 29 जून को खाली हो रही है। इसमें भाजपा के एमजे अकबर और संपतिया उइके और कांग्रेस से विवेक तनखा का कार्यकाल पूरा हो रहा है। विधायकों के मौजूदा संख्या बल के अनुसार दो सीटें भाजपा और एक कांग्रेस को ही मिलने की संभावना है। इन सीटों पर दोनों ही दल उम्मीदवारों का चयन आगामी 2023 के चुनाव को देखते हुए जातिगत और सामाजिक आधार पर कर सकते है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलित, ओबीसी चेहरे को मौका दे सकते है। इसमें नए चेहरे को लेकर चर्चा ज्यादा हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed