{"_id":"6207ff19a26c6d50bf2f9cee","slug":"madhya-pradesh-nine-labours-stuck-in-underground-tunnel-due-to-collapse-in-katni-rescue-operation-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश के कटनी में हादसा: अंडरग्राउंड टनल धंसने से दो मजदूरों की मौत, सात को बचाया गया, बचाव कार्य जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश के कटनी में हादसा: अंडरग्राउंड टनल धंसने से दो मजदूरों की मौत, सात को बचाया गया, बचाव कार्य जारी
Mon, 14 Feb 2022 01:45 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कटनी
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:45 AM IST
सार
शनिवार देर रात एसडीआरएफ की टीम भी जबलपुर से घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दु:ख व्यक्त कर प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कटनी में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले के स्लीमनाबाद में शनिवार को नर्मदा दायीं तट नहर योजना की अंडरग्राउंड नहर के धंसने से नौ मजदूर फंस गए। इनमें दो मजदूरों की मौत हो गई। सात मजदूरों को बचा लिया गया है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा दिया गया है, जहां उनकी हालात स्थिर बताई जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दु:ख व्यक्त किया साथ ही प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बरगी से बाणसागर तक जाने वाली नर्मदा दायीं तट परियोजना की अंडरग्राउंड नहर का काम चल रहा था। इसे हैदराबाद की एक निजी कंपनी बना रही है। शनिवार देर शाम अंडरग्राउंड नहर की मिट्टी धंस गई। इससे अंडरग्राउंड नहर के अंदर काम कर रहे नौ मजदूर दब गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मशीनों से मिट्टी को हटाया गया। सुरंग के मलबे से रविवार रात दो मजदूरों के शव निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कटनी प्रशासन को घायलों की मदद के निर्देश दिए
भोपाल से बचाव अभियान की निगरानी करने वाले मध्य प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राजेश राजोरा ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल की टीमों और अन्य कर्मियों की टीम बचाव कार्य में लगी थीं। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कटनी के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से घटना के बारे में बात की। उन्होंनें अधिकारियों को घायल मजदूरों के इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
