{"_id":"616fc6b5e7361641d9348249","slug":"madhya-pradesh-news-two-farmers-killed-while-sleeping-at-farm-in-niwari","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : खेत में सो रहे दो किसानों की गला रेत कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : खेत में सो रहे दो किसानों की गला रेत कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 20 Oct 2021 01:05 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
Published by: अजय सिंह
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:05 PM IST
सार
पृथ्वीपुर पुलिस थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
madhya pradesh police
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले में खेत में रखवाली कर रहे दो किसानों की अज्ञात बदमाशों ने गला रेत कर हत्या कर दी। यह घटना निवाड़ी जिला मुख्यालय से करीब 23 किलोमीटर दूर पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र के लड़वारी खास में मंगलवार-बुधवार की रात को हुई।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह डावर ने बुधवार को बताया कि सूरी केवट (50) एवं काशी (40) मूंगफली के खेतों की रखवाली के लिए रात में खेत पर रहते थे और उसी दौरान बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेत कर उनकी हत्या की दी।उन्होंने कहा कि घटना के वक्त दोनों किसान लगभग सौ मीटर की दूरी पर अपनी-अपनी झोपड़ी में सो रहे थे। डावर ने बताया कि मौके पर छानबीन में फिलहाल पुलिस को ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला जिसके आधार पर आरोपियों की संख्या का पता चल सके।
विज्ञापन
वहीं, पृथ्वीपुर के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस संतोष पटेल ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि सूरी और काशी की किसी से कोई रंजिश नहीं थी और दोनों सीधे-साधे किसान थे। वह खेत कल्लू साहू के हैं जिन्हें दोनों बंटाई पर लेकर मूंगफली की खेती कर रहे थे।
विज्ञापन
