फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh News: Shivraj convened a meeting of Bhind and Sidhi district at 6.30 am, said take strict action against the rioters

Madhya Pradesh News: शिवराज ने सुबह 6.30 बजे भिंड और सीधी जिले की बुलाई बैठक, बोले- दंबगों पर लो सख्त एक्शन

Fri, 20 May 2022 11:38 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 20 May 2022 11:38 AM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को सीधी और भिंड जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। सुबह 6.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सीएम ने अधिकारियों से कहा कि दंबगों पर सख्त एक्शन लो।

विज्ञापन
Madhya Pradesh News: Shivraj convened a meeting of Bhind and Sidhi district at 6.30 am, said take strict action against the rioters
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को सीधी और भिंड जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। सुबह 6.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सीएम ने अधिकारियों से कहा कि दंबगों पर सख्त एक्शन लो। अच्छे काम करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित करें और गड़बड़ करने वालों पर कार्रवाई करो। 
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक दिन पहले गुरुवार को सिवनी और नीमच जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। जल जीवन मिशन में भिंड में कम काम होने पर मुख्यमंत्री ने अप्रसन्नता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने पेयजल की स्थिति में कलेक्टर से जानकारी ली, कलेक्टर ने बताया कि भिंड में खारे पानी की अधिकता है। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर से कहा कि कुछ ऐसा काम करके जाएं कि आपकी कलेक्टरी को जिले में हमेशा याद रखा जाए। आप पेयजल की स्थिति को एक टास्क के रूप में लें और भिंड में खारे पानी के स्थान पर मीठा पानी कैसे उपलब्ध हो, यह काम करके दिखाएं।
विज्ञापन

 
सीएम ने कहा कि भिंड पुरुषार्थियों का जिला है, वीरों का जिला है। अगर हमने जागरूकता ला दी तो शहर संवर जाएंगे। रुके हुए काम तेजी से पूरे करें। लोग शुभ अवसरों पर पेड़ लगाएं, इसके लिए जागरूक करें। हर्ष फायर कई बार लोगों की मौत का कारण बनते हैं। इसके बारे में भी लोगों में अवेयरनेस क्रिएट करें। कलेक्टर के पास फ्री हैंड है। जो नीचे गड़बड़ कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त एक्शन लें। दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। कलेक्टर अफसरों की रैंकिंग करें। जो अच्छा काम कर रहा है, उसे प्रोत्साहन दें। उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल की क्या स्थिति है? कितनी तैयारी हो गई है इसकी रिपोर्ट भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री ने सीधी जिले के अधिकारियों को कहा कि इस बार तय करें कि नीट और क्लैट जैसी परीक्षाओं में सीधे जिले से बच्चों का सिलेक्शन हो। इसके लिए बच्चों को गाइड करें। उन्होंने पेयलज आपूर्ति, नलजल योजना पर तेजी से काम करने के लिए कहा। उन्होंने कलेक्टर को कहा कि यदि आवास आवंटन में कोई पैसे मांगे तो उसको तुरंत बर्खास्त करें। राशन का देरी से वितरण बेहतर आपत्तिजनक और असहनीय है। उन्होंने खाद्य विभाग की मंत्रालय में आज ही बैठक बुलाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में सीधी की स्थिति चिंताजनक बताते हुए रिपोर्ट बनाकर सीएमओ को भेजने के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed