फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh News: Sachin Birla will continue to be a Congress MLA even after joining BJP, Assembly Speaker rejects Congress's demand

Madhya Pradesh News: भाजपा में शामिल होने के बाद भी कांग्रेस के विधायक बने रहेंगे सचिन बिरला, विधानसभा स्पीकर ने कांग्रेस की मांग ठुकराई

Fri, 31 Dec 2021 04:02 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 31 Dec 2021 04:02 PM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा के स्पीकर गिरीश गौतम ने कांग्रेस विधायक सचिन बिरला की सदस्यता खत्म करने की मांग को ठुकरा दिया है। कांग्रेस दोबारा आवेदन देगी। तब भी स्पीकर ने ठुकराया तो कांग्रेस इस मामले में कोर्ट जाएगी। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh News: Sachin Birla will continue to be a Congress MLA even after joining BJP, Assembly Speaker rejects Congress's demand
सचिन बिरला का फाइल फोटो, जिसमें वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा के स्पीकर गिरीश गौतम ने भाजपा में शामिल हो चुके विधायक सचिन बिरला की सदस्यता खत्म करने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस ने दलबदल कानून के तहत बिरला की सदस्यता खत्म करने की मांग की थी। तकनीकी कारणों के आधार पर स्पीकर ने कांग्रेस की मांग ठुकरा दी है। कांग्रेस ने कहा है कि वह दोबारा बिरला की सदस्यता खत्म करने की मांग करेगी। तब भी सदस्यता खत्म नहीं हुई तो पार्टी इस मामले में कोर्ट जाएगी। 
विज्ञापन


खरगोन जिले की बडवाह सीट से विधायक सचिन बिरला ने 2018 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था। अक्टूबर 2021 में खंडवा संसदीय सीट के उपचुनाव में सचिन बिरला ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली थी। इसी आधार पर कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक डॉ. गोविंद सिंह ने नौ नवंबर को बिरला की सदस्यता खत्म करने का आवेदन दिया था। फिर इसे स्थगित करने को कहा। 25 नवंबर को दोबारा आवेदन दिया और सदस्यता खत्म करने की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष ने इस आवेदन में तकनीकी त्रुटि पाई है। विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने तीन पेज का आदेश जारी किया है।  
विज्ञापन

डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि बिरला ने मुख्यमंत्री के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की घोषणा की थी। उन्होंने इंटरनेट मीडिया अकाउंट में स्वयं को भाजपा का सदस्य बताया है, जिसके दस्तावेज हमने दिए थे। विधानसभा ने हमसे कोई पूछताछ नहीं की। अब हम फिर से आवेदन देंगे और जरूरत पड़ी तो कोर्ट भी जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed