{"_id":"61fc09388a01c100543b9bab","slug":"madhya-pradesh-news-hoshangabad-is-now-narmadapuram-and-babai-is-makhan-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: माखनलाल चतुर्वेदी की जन्मस्थली बाबई का नाम होगा माखन नगर, होशंगाबाद होगा नर्मदापुरम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: माखनलाल चतुर्वेदी की जन्मस्थली बाबई का नाम होगा माखन नगर, होशंगाबाद होगा नर्मदापुरम
Thu, 03 Feb 2022 10:26 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 03 Feb 2022 10:26 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले का नाम अब नर्मदापुरम होगा। साथ ही महान कवि माखनलाल चतुर्वेदी की जन्मस्थली बाबई का नाम माखन नगर होगा। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले का नाम अब नर्मदापुरम होगा। वहीं, कवि माखनलाल चतुर्वेदी की जन्मस्थली बाबई अब माखन नगर के नाम से जानी जाएगी। राज्य सरकार ने इन दोनों ही जगहों का नाम बदलने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था, जिसे मंजूरी दे दी गई है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने लिखा कि मुझे तोड़ लेना वनमाली! उस पथ पर देना तुम फेंक, मातृभूमि पर शीश चढ़ाने, जिस पथ जावें वीर अनेक। इन पंक्तियों के रचयिता दादा माखनलाल चतुर्वेदी की जन्मस्थली बाबई का नाम परिवर्तित कर 'माखन नगर' करने के आग्रह को केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत कर लिया गया है। बाबई के आग्रह को स्वीकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मीय आभार। भारतीय काव्य के प्रख्यात छायावादी रचनाकार एवं विराट व्यक्तित्व दादा माखनलाल को नमन स्वरूप बाबई अब 'माखन नगर' के नाम से जाना जायेगा। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को सम्मानित करने का यह एक विनम्र प्रयास है। साथ ही होशंगाबाद जिले का नाम 'नर्मदापुरम' करने के आग्रह को भी केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृति दी गई है। नर्मदा जयंती के पावन अवसर से यह व्यवस्था लागू होगी। बाबई एवं होशंगाबाद के निवासियों सहित समूचे प्रदेश की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक अभिनंदन।