फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh News: Home Minister's warning Amazon, Flipkart, arms and drugs on e-commerce platforms

Madhya Pradesh News: गृह मंत्री की अमेजन, फ्लिपकार्ट को चेतावनी- हथियार और नशीली दवाओं को हटाओ, वरना हम हटा देंगे

Wed, 22 Dec 2021 12:58 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 22 Dec 2021 12:58 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को चेतावनी दी है कि वे अपने प्लेटफॉर्म पर चाकू जैसे हथियार और नशीली दवाओं को बेचना बंद करें। अगर इन प्लेटफॉर्म ने इन सामग्री को नहीं हटाया, तो हम कार्रवाई करेंगे। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh News: Home Minister's warning Amazon, Flipkart, arms and drugs on e-commerce platforms
डॉ. नरोत्तम मिश्रा पत्रकारों से चर्चा करते हुए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को चेतावनी जारी की है। डॉ. मिश्रा   ने कहा कि ये प्लेटफॉर्म नशीली दवाओं और हथियारों को अपनी स्क्रीन से हटा लें। अगर ऐसा नहीं किया तो हम कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

दरअसल, जबलपुर से पिछले दिनों खबर आई थी कि पुलिस ने फ्लिपकार्ट से चाकू की ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगाई है। इससे जुड़े प्रश्न पर डॉ. मिश्रा ने कहा कि हमने जबलपुर में फ्लिपकार्ट को लिखित आदेश भेजा है। उनसे कहा है कि हथियारों को अपनी स्क्रीन से हटा लें। उम्मीद है कि उन्होंने हटा ली होगी। हम अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे सभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से आग्रह करते हैं कि प्रदेश में कहीं भी नशीली दवाओं और हथियारों की बिक्री न करें। अगर वे नहीं सुनेंगे तो हम कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन


जबलपुर में पुलिस ने जब्त किए 59% चाकू  
पुलिस ने फ्लिपकार्ट पर जबलपुर में सप्लाई किए चाकू में 59% जब्त कर लिए हैं। विभिन्न थाना क्षेत्रों में 2,358 चाकू खरीदे गए थे। इनमें से 1,408 चाकू जब्त कर लिए गए हैं। यह खरीदी तो सिर्फ फ्लिपकार्ट से थी। अन्य प्लेटफॉर्म से भी हथियारों की खरीद-फरोख्त होने की आशंका पुलिस को है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक चाकू खरदीने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी हैं। उन्होंने आत्मरक्षा के लिए हथियार खरीदने की बात कही है। जिले में चाकूबाजी की बढ़ती घटनाओं को ध्यान में रखकर पुलिस ने यह कदम उठाया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed