{"_id":"619a3a2f94d2ec15956ca549","slug":"madhya-pradesh-negative-rtpcr-report-of-passengers-coming-to-indore-and-bhopal-in-flight-from-maharashtra-will-be-necessary-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: इंदौर-भोपाल आने वाले यात्रियों की निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट जरूरी, इन राज्यों से आने वाले यात्रियों पर लागू होगा नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: इंदौर-भोपाल आने वाले यात्रियों की निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट जरूरी, इन राज्यों से आने वाले यात्रियों पर लागू होगा नियम
Sun, 21 Nov 2021 05:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 21 Nov 2021 05:53 PM IST
सार
एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने प्रमुख एयरपोर्ट्स के लिए नई ट्रेवल गाइडलाइन जारी की है। इसमें इंदौर और भोपाल एयरपोर्ट्स को भी रखा गया है।
विज्ञापन
यात्री (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
महाराष्ट्र से आने वाली फ्लाइट में इंदौर और भोपाल आने वाले यात्रियों को निगेटिव RTPCR टेस्ट रिपोर्ट साथ रखनी होगी। एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने देश के प्रमुख एयरपोर्ट्स के लिए नई ट्रेवल गाइडलाइन जारी की है। इन प्रमुख एयरपोर्ट्स में इंदौर और भोपाल एयरपोर्ट भी शामिल है। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए यह संशोधित गाइडलाइन जारी हुई है।
विज्ञापन
भले ही मध्य प्रदेश में कोविड-19 से जुड़ी सभी पाबंदियों को हटाया गया है। कोरोना से पहले की स्थिति लौटने लगे हैं। महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों से परिवहन भी कोरोना से पहले की तरह ही चलने लगा है। पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र में बढ़ते केसेस को देखते हुए कोरोना की तीसरी लहर का अंदेशा जताया जा रहा है। नए नियमों के तहत अब महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों को निगेटिव RTPCR रिपोर्ट साथ रखनी होगी। यह जांच रिपोर्ट 48 घंटे से पहले की नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
अगर कोई यह रिपोर्ट नहीं लाता है तो उसे एयरपोर्ट पर अपने खर्च पर यह टेस्ट कराने होंगे। रिपोर्ट आने तक आइसोलेशन में रहना होगा। साथ ही एयरपोर्ट पर आने वाले सभी यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग फिर जरूरी हो गई है। इंदौर के देवी अहिल्या एयरपोर्ट के प्रभारी डायरेक्टर प्रबोध शर्मा कहना है कि नई गाइडलाइन स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ एयरलाइंस को भेजी जा चुकी है। नए नियमों के अनुसार स्क्रीनिंग होगी और निगेटिव RTPCR रिपोर्ट देखी जाएगी।
विज्ञापन
