{"_id":"62d10b09b3b7fb65805edd8d","slug":"madhya-pradesh-narottam-mishra-s-counterattack-on-kamal-nath-said-put-the-tag-of-for-sale-on-his-mlas","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: कमलनाथ पर नरोत्तम मिश्रा का पलटवार, बोले- अपने विधायकों पर फॉर सेल का टैग लगा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: कमलनाथ पर नरोत्तम मिश्रा का पलटवार, बोले- अपने विधायकों पर फॉर सेल का टैग लगा दिया
Fri, 15 Jul 2022 05:54 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 15 Jul 2022 05:54 PM IST
सार
राष्ट्रपति चुनाव में विधायकों के खरीद परोख्त के आरोप पर कांग्रेस और बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप जारी है। शुक्रवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने अपने विधायकों पर फॉर सेल का टैग लगा दिया है।
विज्ञापन
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति चुनाव में विधायकों के खरीद परोख्त के आरोप पर कांग्रेस और बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप जारी है। शुक्रवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने अपने विधायकों पर फॉर सेल का टैग लगा दिया है।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ जी से अपना घर नहीं संभल रहा है इसलिए वह दूसरों पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। कमलनाथ ने ट्रेनिंग नहीं दी। उनके विधायक अलग-अलग भाव बता रहे है। मिश्रा ने कहा कि जब यह सत्ता में थे तब बोल रहे थे कि हमारे विधायक खरीदें जा रहे। विपक्ष में कह रहे है कि हमारे विधायक खरीदें जा रहे। कमलनाथ जी ने अपने विधायकों पर फॉर सेल का टैग लगा दिया। विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा से भी कहलवा दिया।
विज्ञापन
मिश्रा ने सवाल करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी क्यों कांग्रेस के विधायक खरीदेंगी और तोड़ेगी। एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपर्दी मुर्मू 100 प्रतिशत जीतने वाली है। विपक्ष के प्रत्याशी यशंवत सिन्हा 100 प्रतिशत हारने वाले है। दोनों बातें बिल्कुल स्पष्ट स्क्रीन पर दिख रही है। कमलनाथ जी अपना घर संभाल नहीं पा रहे और दूसरो पर आरोप लगा रहे। उन्होंने कहा कि कमलनाथ के नेतृत्व में 32 विधायक छोड़ कर चले गए। फिर आपको अपने विधायकों पर शंका हो रही है तो आप ही सूची सामने रख दो। मिश्रा ने कहा कि यदि आपके पास एक भी प्रमाण है तो हमारे साथ एफआईआर दर्ज कराने चलिए। उन्होंने कहा कि हमारा सवाल है कि कांग्रेस झूठ और फरेब की राजनीति कब तक करेंगी।
बता दें गुरुवार को विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने विधायकों की खरीद परोख्त का आरोप लगाया। कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी राष्ट्रपति चुनाव में वोट के लिए कांग्रेस विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। इस पर कांग्रेस विधायक उमंग सिंगार ने भी कहा कि उनको 50 लाख रुपए का ऑफर दिया गया।