फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Narottam Mishra challeged Kamal Nath to declare Govind Singh as Leader of Opposition

मध्य प्रदेश: मिश्रा की कमलनाथ को चुनौती- जमीन से जुड़ना ही है तो भिंड में जाकर गोविंद सिंह को नेता प्रतिपक्ष घोषित करें 

Wed, 23 Feb 2022 01:20 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 23 Feb 2022 01:20 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमला बोला है। कमलनाथ के भिंड दौरे पर मिश्रा ने चुनौती दे डाली कि जमीन से जुड़ना है तो गोविंद सिंह को नेता प्रतिपक्ष घोषित करें। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Narottam Mishra challeged Kamal Nath to declare Govind Singh as Leader of Opposition
कमलनाथ और नरोत्तम मिश्रा। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ को चुनौती दी है। मिश्रा ने कहा कि यदि कमलनाथ वाकई में जमीन से जुड़ना चाहते हैं और इसके लिए भिंड जा रहे हैं तो वहां लहार के विधायक गोविंद सिंह को नेता प्रतिपक्ष घोषित करें। खुद दो पद लिए हुए हैं। 
विज्ञापन


कमलनाथ को इस बात को लेकर लंबे अरसे से निशाने पर लिया जा रहा है कि वे दो पद संभाल रहे हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष का पद उनके पास ही है। इसे लेकर भाजपा हमलावर होती आई है। प्रदेश कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में कमलनाथ भिंड जा रहे हैं। इससे जुड़े सवाल पर गृह मंत्री ने कहा कि अगर वाकई में कमलनाथ जी जमीन से जुड़ना चाहते हैं तो भिंड में इसकी मिसाल पेश करें। लहार के विधायक और हमारे मित्र गोविंद सिंह को नेता प्रतिपक्ष घोषित करें। तब तो यह दौरा सार्थक होगा, वरना यह तो हवाई दौरे हैं। कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट्रल जेल का दौरा किया
डॉ. मिश्रा ने मंगलवार को भोपाल में सेंट्रल जेल का दौरा किया था। इससे जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि सोमवार को हमने जेल विभाग की समीक्षा की थी। कई निर्देश दिए गए थे। उनका पालन हो रहा है या नहीं, यह देखने के लिए हम सेंट्रल जेल गए थे। मैं, डीजी जेल, एसीएस होम, एडीजी जैसे अधिकारी जेल पहुंचे थे। भोपाल सेंट्रल जेल में बंद अहमदाबाद ब्लास्ट से जुड़े आतंकियों की सुरक्षा को लेकर मंगलवार को गृह और जेल विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सरकार इस पूरे मामले पर गंभीर और पूरी तरह सजग है। वहां हमने व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। तारों के अंदर करंट वाली फेंसिंग ठीक से काम कर रही है या नहीं? 104 सीसीटीवी कैमरे ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं? टॉवर से वॉचिंग हो रही है या नहीं? इन सवालों के जवाब तलाशने गए थे। हमने देखा कि सब सही तरीके से चल रहा है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed