{"_id":"61e2b76da3417f626c61afb4","slug":"madhya-pradesh-narmada-water-will-not-be-supplied-in-more-than-125-areas-of-bhopal-on-january-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: 18 जनवरी को राजधानी के 125 से ज्यादा इलाकों में नहीं होगी नर्मदा जल की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: 18 जनवरी को राजधानी के 125 से ज्यादा इलाकों में नहीं होगी नर्मदा जल की सप्लाई
Sat, 15 Jan 2022 05:55 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sat, 15 Jan 2022 05:55 PM IST
सार
राजधानी भोपाल के कई क्षेत्रों में 18 जनवरी को नर्मदा जल की सप्लाई बाधित रहेगी। बिजली के काम के चलते शहर में 12 घंटे का शट-डाउन रहेगा। प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर के माध्यम से जल सप्लाई होगी।
विज्ञापन
भोपाल के कई क्षेत्रों में 18 जनवरी को नर्मदा जल की सप्लाई रहेगी बाधित
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल में 18 जनवरी को कई क्षेत्रों में नर्मदा जल की सप्लाई बाधित रहेगी। बिजली के काम के चलते शहर में सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक 12 घंटे का शट-डाउन रहेगा। नगर निगम नर्मदा जलप्रदाय परियोजना के तहत 6.6 केवीएचटी की ऊंचाई बढ़ाने के लिए 18 जनवरी को पोल लगाने का काम करा रहा है, जिसके चलते भोपाल के 125 से ज्यादा इलाकों में पानी सप्लाई बंद रहेगी। दोनों समय पानी न आने से लोगों को परेशानी न हो इसके लिए नगर निगम ने पहले से सूचना जारी कर लोगों को पानी का भंडारण करने की सलाह दी है। हालांकि नगर निगम टैंकरों के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में जल सप्लाई करेगा। वहीं 19 जनवरी से नियमित तौर पर पानी की सप्लाई जारी रहेगी। बता दें कि भोपाल शहर के करीब 40 फीसदी हिस्से में नर्मदा जल सप्लाई किया जाता है।
इन क्षेत्रों में नहीं आएगा पानी
राजधानी भोपाल के जोन- 3, जोन- 6, जोन- 8, जोन- 9, जोन- 10, जोन- 11, जोन- 12, जोन-13, जोन-14, जोन- 15, जोन- 16 और जोन-19 में नर्मदा जल सप्लाई बाधित रहेगी।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में नहीं आएगा पानी
राजधानी भोपाल के जोन- 3, जोन- 6, जोन- 8, जोन- 9, जोन- 10, जोन- 11, जोन- 12, जोन-13, जोन-14, जोन- 15, जोन- 16 और जोन-19 में नर्मदा जल सप्लाई बाधित रहेगी।
विज्ञापन
