फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh murder for 120 rupees youth kills his uncle over dispute fish fry

इंसानियत शर्मसार: सिर्फ 120 रुपये के लिए भांजे ने मामा को मौत के घाट उतारा, मछली फ्राई को लेकर हुआ था विवाद

Tue, 06 Jul 2021 11:06 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 06 Jul 2021 11:06 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में 120 रुपये नहीं देने पर एक युवक ने अपने रिश्तेदार की हत्या कर दी। दिल दहला देने वाली यह घटना ग्वालियर की है। मामा-भांजे के बीच लेनदेन को लेकर हुई बहस हिंसा पर उतर आई। भांजे ने चाकू से मामा पर हमला कर जान ले ली।

विज्ञापन
Madhya Pradesh murder for 120 rupees youth kills his uncle over dispute fish fry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्या आप कभी सोच सकते हैं कि इंसान आज इतना गिर गया कि वह 100 रुपये के लिए दूसरे की जान तक ले सकता है। यह सुनने और पढ़ने में जरूर अटपटा लगे, लेकिन यह सच है। व्यक्ति के भीतर से इंसानियत खत्म हो रही है।मध्यप्रदेश में दिल को झकझोर देने वाली ऐसी ही वारदात सामने आई है।  सिर्फ 120 रुपये नहीं देने को लेकर भांजे ने अपने मामा की हत्या कर दी। 

विज्ञापन


ग्वालियर में 4 जुलाई की देर रात दोनों के बीच मछली फ्राई करने के पैसे नहीं देने को लेकर बहस शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि भांजे ने अपने मामा पर करछी और चाकू से हमला कर दिया। घायल हालत में मामा को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  फिलहाल, आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र की है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मामा-भांजे के बीच आए दिन होते थे विवाद
परिजनों ने बताया कि कयूम खान मछली बेचता था। वहीं पास में भांजा कल्लू खान मछली फ्राई करने की दुकान खोले हुए था,  रविवार रात को कल्लू ने अपने मामा कयूम से 120 रुपये की मछली ली, लेकिन जब कयूम ने भांजे कल्लू से रुपये मांगे तो वो उसके साथ झगड़ा करने लगा। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि कल्लू ने अपने मामा कयूम पर हमला कर दिया। कयूम खान के परिजनों का कहना है कि मामा-भांजे के बीच पहले भी कारोबार को लेकर विवाद होता रहा है।  परिजनों ने आरोपी कल्लू के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed