फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Molestation in Burhanpur district hospital, case of touching private parts on the pretext of asking for the well being of female patients

Madhya Pradesh: बुरहानपुर जिला अस्पताल में छेड़छाड़, महिला मरीजों के हालचाल पूछने के बहाने प्राइवेट पार्ट छूने का मामला

Fri, 08 Jul 2022 04:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 08 Jul 2022 04:08 PM IST
सार

बुरहानपुर जिला अस्पताल में रात में महिला मरीजों से छेड़छाड़ की शिकायत मिली है। अज्ञात आरोपी आधी रात को महिला मरीजों से हालचाल पूछने के बहाने उनके शरीर को छूता है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Molestation in Burhanpur district hospital, case of touching private parts on the pretext of asking for the well being of female patients
बुरहानपुर जिला अस्पताल में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के जिला अस्पताल में रात में महिला मरीजों से छेड़छाड़ की शिकायत मिली है। अज्ञात आरोपी आधी रात को महिला मरीजों से हालचाल पूछने के बहाने उनके शरीर को छूता है। प्राइवेट पार्ट को हाथ लगाता है। अस्पताल प्रबंधन पुलिस में शिकायत करने की बात कह रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मरीजों का कहना है कि रात को असामाजिक तत्व अस्पताल में आकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं और अश्लील शब्द कहते हैं। बताया गया कि बुरहानपुर जिला अस्पताल में पिछले कुछ समय से अक्सर महिला मरीज रात में छेड़छाड़ की शिकायत करती हैं। बताया जा रहा है कि अज्ञात शख्स करीब 10 बजे लेकर 2 बजे की बीच अस्पताल में घुस जाता है और महिला मरीजों के साथ छेड़छाड़ करता है। शिकायत करने पर महिला कर्मचारी ने एक युवक को पकड़ा, लेकिन वह भाग निकला। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि रात में 10 बजे से 2 बजे बीच इस तरह की घटना होती है।
विज्ञापन


बुरहानपुर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. प्रदीप मोजेश ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में आया है। मरीजों के स्टेटमेंट लिए जा रहे हैं। पुलिस को सूचना दे दी गई है। अस्पताल में कॉन्ट्रैक्ट एजेंसी के कर्मचारी होने की बात सामने आ रही है। हमने सुरक्षा के लिए इंतजाम किए हैं। साथ ही मामले की जांच कर पता लगा रहे हैं कि कौन वार्ड में गया था। एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शख्स महिला मरीजों के साथ रुके पुरुष अटेंडरों को वार्ड से बाहर कर देता है और खुद अंदर जाकर महिला मरीजों  के शरीर को छूकर पूछता है कि ठीक लग रहा है या नहीं। महिलाओं ने जब आपत्ति जताई तो मामले का खुलासा हुआ है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed