फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Minor boy making nude video by hacking mobile Singrauli police arrested

मध्यप्रदेश: मोबाइल हैक कर नाबालिग ने बनाया न्यूड वीडियो फिर किया ब्लैकमेल, गिरफ्तार

Wed, 21 Jul 2021 01:18 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 21 Jul 2021 01:18 AM IST
सार

  • पुलिस ने बताया कि 15 साल का यह हैकर प्रतिबंधित साइट के जरिए न्यूड वीडियो बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करता था। आरोपी महज 10वीं पास है और सिंगरौली जैसे बेहद पिछड़े जिले के एक गांव में रहता है

विज्ञापन
Madhya Pradesh Minor boy making nude video by hacking mobile Singrauli police arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में एक नाबालिग शातिर हैकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 15 साल का यह हैकर प्रतिबंधित साइट के जरिए न्यूड वीडियो बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करता था।  हैरानी इस बात की है कि आरोपी महज 10वीं पास है और सिंगरौली जैसे बेहद पिछड़े जिले के एक गांव में रहता है, लेकिन उसके अपराध करने का तरीका किसी बड़े शहर के शातिर अपराधी जैसा है।

विज्ञापन


सिंगरौली के एडिशनल एसपी अनिल सोनकर ने बताया कि जिले के मोरवा निवासी एक युवक ने शिकायत की थी कि प्रियंका नाम की एक लड़की व्हाट्सएप कॉलिंग करती है और अश्लील वीडियो बनाकर पैसों की मांग करती हैं। पैसे ना देने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी देती है।
विज्ञापन


10वीं का स्टूडेंट ऐसे ऐंठता था पैसे
युवक की शिकायत पर जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि एक नाबालिग युवक जो 10वीं कक्षा में पढ़ता है वो लड़की के नाम से फर्जी आईडी बनाता था और फिर न्यूड वीडियो बनाकर मोबाइल पर भेज देता था, जिसके बाद ब्लैकमेल कर पीड़ितों से पैसे ऐंठता था। आरोपी ने प्रतिबंधित एप को अपने मोबाइल में लोड कर रखा था, जो फर्जी नाम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी एप के जरिए आरोपी लड़कियों के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर लोगों को वीडियो कॉलिंग कर पहले चिकनी चुपड़ी बातें करता था, उसके बाद वीडियो कॉलिंग में न्यूड वीडियो बनाकर उनको ही भेजकर ब्लैकमेल करता था और पैसे न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी देता था। पुलिस ने बताया कि यह पूरा काम वह अपने घर मोरवा से ही करता था।


युवक करीब 14 फर्जी व्हाट्सएप आईडी बना चुका है, जो लड़कियों के नाम पर है। तफ्तीश में सामने आया कि जिस व्यक्ति को आरोपी अपना शिकार बनाता था, उसकी आईडी और मोबाइल भी हैक कर लेता था और घर वालों के मोबाइल नंबर निकाल लेता था। पुलिस ने आरोपी युवक के पास से लैपटॉप सहित कई प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर जब्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed