फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Minister Vishwas Sarang said culture terrorism is being spread in this country

मध्य प्रदेश: शिवराज के मंत्री ने होली के पानी बचाने के संदेशों पर कहा- देश में फैलाया जा रहा है सांस्कृतिक आतंकवाद

Thu, 17 Mar 2022 12:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 17 Mar 2022 12:29 PM IST
सार

होली पर पानी बचाने के संदेश आते हैं। मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग का कहना है कि इस तरह के संदेश देश में सांस्कृतिक आतंकवाद फैला रहे हैं। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Minister Vishwas Sarang said culture terrorism is being spread in this country
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने होली पर पानी बचाने के संदेशों पर तीखी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह संदेश देश में सांस्कृतिक आतंकवाद फैला रहे हैं। हमारे तीज-त्योहारों पर पर्यावरण की बात कर हमले किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


पत्रकारों से चर्चा के दौरान सारंग ने कहा कि होली पर पानी बचाने के संदेश फैलाने से हमारे युवाओं को हिंदू त्यौहारों से दूर करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। केवल होली पर पानी बचाने का संदेश चलाने से काम नहीं चलेगा। यह संदेश चलाने वाले लोग वह हैं, जो होली पर पानी बचाने की बात करते है। अपनी गाड़ी को चमकाने के लिए न जाने कितना गेलन पानी बर्बाद कर देते हैं। यह उन्हें बताना चाहिए। सारंग ने सवाल उठाया कि हमारे तीज और त्यौहारों पर ही इस तरह की बात क्यों सामने आती है? सारंग ने आरोप लगाया कि पर्यावरण के बहाने कुछ लोग हमारे त्यौहारों पर हमले कर रहे हैं।   
विज्ञापन

बता दें 17 मार्च को होली दहन होगा। भोपाल में 17 प्रमुख जगहों पर होली दहन होगा। बता दें कोरोना के कारण पिछले दो साल से होली का पर्व ठीक से नहीं मनाया गया। इस बार कोरोना संक्रमण कंट्रोल में आने के बाद सरकार ने सभी प्रतिबंध हटा दिए है। इस बार कई संगठनों ने होली और रंगपंचमी का त्यौहार मनाने की तैयारी की है। कई इलाकों में चल समारोह भी निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed