{"_id":"62a6ac9e8747d22710243789","slug":"madhya-pradesh-massive-fire-in-a-transformer-repair-factory-in-jabalpur-the-area-resonated-with-explosions","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: जबलपुर में ट्रांसफॉर्मर रिपेयर करने वाली फैक्ट्री में आग, धमाकों से गूंजा इलाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: जबलपुर में ट्रांसफॉर्मर रिपेयर करने वाली फैक्ट्री में आग, धमाकों से गूंजा इलाका
Mon, 13 Jun 2022 08:48 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 13 Jun 2022 08:48 AM IST
सार
मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक फैक्ट्री में आग लग गई। कई धमाके हुए, जिससे लोग सहम गए। औद्योगिक क्षेत्र रिछाई की इस फैक्ट्री में ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत और नए ट्रासफॉर्मर बनाने का काम किया जाता है।
विज्ञापन
के जबलपुर में एक फैक्ट्री में आग लग गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर के औद्योगिक क्षेत्र रिछाई में ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत और नए ट्रासफॉर्मर बनाने वाली फैक्ट्री में रविवार रात आग लग गई। कई धमाके हुए, जिससे लोग सहम गए। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
जानकारी के अनुसार घटना रविवार रात की है। महाकोशल उद्योग संघ के अध्यक्ष डीआर जैसवानी ने बताया कि फैक्ट्री में ट्रांसफॉर्मर की रिपेयरिंग व नए ट्रांसफार्मर बनाने का काम किया जाता है। करीब 100-125 ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में रखे हुए थे। इसके अलावा कल ही फैक्ट्री मालिक ने करीब 12 हजार लीटर ऑइल मंगवाया था।

आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
- फोटो : ANI
रांझी टीआई सहदेव राम साहू ने बताया कि शार्ट सर्किट से फैक्ट्री में आग लगी होगी। तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल कर्मियों ने फैक्ट्री की दीवार तोड़कर पानी डाला। फैक्ट्री में रखे ऑइल से भरे ड्रम रखे होने के कारण आग भड़कती रही, जिसे बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। घंटों मशक्कत के बाद देर रात आग पर काबू पाया गया।
आग लगने से कंपनी में रखा सामान जलकर राख होने की सूचना है। आग लगने से कई बार धमाके भी हुए। फिलहाल आग लगने के मामले की जांच की रही है। दमकल विभाग के अधिकारी अकील ने बताया कि रिछाई में आग लगने की सूचना पर दमकल की चार गाड़ियों को भेजा गया। पूरा औद्योगिक क्षेत्र दमकल व पुलिस के वाहनों के सायरन से गूंज उठा। हरकत में आए बिजली विभाग ने भी तत्काल क्षेत्र की बिजली बंद कर दी। उद्यमियों ने बताया कि फैक्ट्री राजीव अग्रवाल की है। फैक्ट्री करीब 20 हजार वर्गफीट में फैली थी, गोदाम और उसके सामने ऑफिस भी बना हुआ था।