फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Mandla NSUI District General Secretary Sonu Parochia shot dead

मध्यप्रदेश: मंडला एनएसयूआई के जिला महासचिव सोनू परोचिया की गोली मार कर हत्या

Sat, 27 Jun 2020 03:19 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, मंडला
पीटीआई, मंडला Published by: देव कश्यप Updated Sat, 27 Jun 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Mandla NSUI District General Secretary Sonu Parochia shot dead
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

मध्यप्रदेश के मंडला जिले में आपसी रंजिश के चलते भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के मण्डला जिला महासचिव सोनू परोचिया (28) की एक व्यक्ति ने कथित तौर पर गोली मार कर हत्या दी।

विज्ञापन


यह वारदात मंडला के उपनगरीय क्षेत्र महाराजपुर थाना के गुरुद्वारा के समीप शुक्रवार-शनिवार रात को हुई और घटना के बाद हमलावर फरार हो गया।

मण्डला जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा ने शनिवार को बताया कि 'अब तक पुलिस को जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि के बाद जब सोनू परोचिया अपने चाचा के बेटे की जन्मदिन की पार्टी महाराजपुर के ढाबा में मनाकर लौट रहा था, तब रास्ते में मयूर हैप्पी यादव (30) ने बोलेरो वाहन से सोनू के दो पहिया वाहन को टक्कर मारी और अपनी पिस्तौल से गोली चला दी जिससे सोनू की मौत हो गई है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सोनू को रात ही में मंडला जिला अस्पलात लाया गया, जहां उसकी मौत की पुष्टि कर दी गई। सिंह ने बताया कि हादसे के वक्त सोनू के साथ दो पहिया वाहन पर उसके दोस्त दिगम्बर बैरागी एवं दीपक कछवाहा भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिगम्बर बैरागी की शिकायत पर आरोपी यादव के खिलाफ भादंवि की धारा 320 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है। सिंह ने बताया कि शिकायत के अनुसार सोनू की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से अपने वाहन सहित फरार हो गया।

उन्होंने कहा कि आरोपी की तलाश जारी है। इसी बीच, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अखिलेश अक्कू ठाकुर ने बताया कि हत्यारा जबलपुर का रहने वाला था जो अपने रिश्तेदार के यहां पिछले चार-पांच साल से मंडला में रह रहा था। उन्होंने बताया कि हत्यारा मयूर हैप्पी यादव आदतन अपराधी प्रवृति का था। इसकी शिकायत उन्होंने अनेक बार पुलिस से की थी।

ठाकुर ने पुलिस से मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस दो दिन में सोनू के हत्यारे को गिरफ्तार करने का भरोसा दे, तभी सोनू का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इसी बीच, कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने मध्यप्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, 'मंडला में एनएसयूआई के जिला महासचिव सोनू परोचिया की गोली मारकर हत्या का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। जबसे शिवराज सिंह चौहान की सरकार प्रदेश में बनी है, लगातार हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती का मामले बढ़े हैं। सरकार सभी क्षेत्रों में विफल हो चुकी है।'


उन्होंने कहा, 'मैं शिवराज सिंह सरकार से मांग करता हूं कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए और उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को संबल प्रदान करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed