फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Major accident on Vidisha-Sagar highway, four dead, 13 injured in car collision

Madhya Pradesh: विदिशा-सागर हाईवे पर बड़ा हादसा, कार भिड़ंत में चार की मौत, 13 घायल

Wed, 22 Jun 2022 03:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 22 Jun 2022 03:07 PM IST
सार

विदिशा-सागर हाईवे पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें इंदौर जिले के चार लोगों की मौत हो गई, वहीं 13 लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Major accident on Vidisha-Sagar highway, four dead, 13 injured in car collision
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्यारसपुर थाना इलाके में बुधवार सुबह विदिशा-सागर हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। दो कारों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में इंदौर जिले के चार लोगों की मौत हो गई, वहीं 13 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा सुबह 7 बजे ग्यारसपुर थाने के ग्राम नौलाई तिराहे के पास हुआ है। राहगीरों ने बताया एसयूवी (एमएच 43-डी-8856) और इनोवा (एमपी 09-सीजे-2646) में आमने-सामने की भिड़ंत हुई है। राहगीरों के मुताबिक दोनों वाहनों की गति तेज थी। दोनों वाहन में बराती बैठे थे। एक वाहन विदिशा से सागर की ओर तो दूसरा वाहन सागर से इंदौर की ओर जा रहा था। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। इसमें तीन एक ही परिवार के है। 60 वर्षीय मनोहर पिता हरिराम वर्मा निवासी किशनगंज महू (इंदौर), उनकी पत्नी चंदा वर्मा (55) और बेटी दीपा के साथ ही वाहन चालक 40 वर्षीय रिंकू पिता प्रभूदास मसीह निवासी ग्राम उमरिया महू-इंदौर की मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में दोनों वाहनों में सवार 13 लोग भी घायल हुए हैं। घायलों को ग्यारसपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक इलाज देकर उन्हें विदिशा-भोपाल रेफर किया है। शवों को मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 


जानकारी के मुताबिक घायलों में मीनाक्षी पति बृजेंद्र कौशल (41), नितेश पिता रामकिशन राठौर (43), साहिल पिता हरि सिंह ठाकुर (23),रिद्धि पिता राकेश वर्मा (16) निवासी किशनगंज महू इंदौर। दूसरे वाहन का चालक सोनू मुन्ना लाल कोरी (24), निवासी सागर के साथ वाहन में सवार भागचंद पिता राम प्रसाद कोरी  (32) निवासी काकागंज सागर, दीपक नामदेव, चंद्रेश पिता बलराम चौधरी (28) निवासी जैसीनगर सागर, रमेश पिता दुर्गा प्रसाद कोरी (32) निवासी सागर, अमित पिता अर्जुन कोरी (28) निवासी सागर, साहिल पिता अजय कोरी (18) निवासी काकागंज सागर, जितेंद्र पिता अशोक कोरी (20) निवासी सागर, विकास मुकेश बालवीर (24) निवासी सागर शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed