फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh : Main Vyapam accused seen at event attended by CM Kamal Nath

मध्यप्रदेश : एक ही कार्यक्रम में दिखाई दिए मुख्यमंत्री कमल नाथ और व्यापमं घोटाले का मास्टरमाइंड

Sun, 08 Dec 2019 04:09 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 08 Dec 2019 04:09 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh : Main Vyapam accused seen at event attended by CM Kamal Nath

मध्यप्रदेश के बहुचर्चित व्यापमं घोटाले का मुख्य आरोपी शनिवार को इंदौर में एक स्कूल के कार्यक्रम में दिखाई दिया। इस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री कमल नाथ भी मौजूद थे। घोटाले का मुख्य आरोपी जगदीश सागर डेली कॉलेज स्कूल के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान दिखाई दिया। 

विज्ञापन


इस कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भी मौजूद थे। काला चश्मा लगाए सागर ने पहले तो मीडिया से बचने की कोशिश की, बाद में कार्यक्रम स्थल से चला गया। 
विज्ञापन


बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने व्यापमं घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर खूब सवाल उठाए थे। सागर को इस घोटाने का मुख्य आरोपी पाया गया था और बाद में उसे हिरासत में लिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2013 में पकड़ा गया था मास्टर माइंड सागर

व्यापमं में गड़बड़ी का बड़ा खुलासा सात जुलाई, 2013 को पहली बार पीएमटी परीक्षा के दौरान तब हुआ, जब एक गिरोह का भंडाफोड़ इंदौर की अपराध शाखा ने किया। पुलिस ने 20 ऐसे लोगों के खिलाफ मामला दायर किया। इन मामलों में परीक्षा देने वाले छात्र की जगह किसी और ने परीक्षा दी। 

मामले के मास्टर माइंड जगदीश सागर को पुलिस ने 16 जुलाई, 2013 को गिरफ्तार किया था। हाई कोर्ट ने इस मामले का संज्ञान लेकर हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज चंद्रेश भूषण की अध्यक्षता में अप्रैल, 2014 में एसआईटी का गठन किया था। बाद में सीबीआई ने 15 जुलाई को इस मामले की जांच अपने हाथ में ली थी।

सीबीआई की विशेष अदालत ने बहुचर्चित व्यापमं घोटाले के एक मामले में पिछले महीने दोषियों को सजा सुनाई थी। अदालत ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती घोटाले में दोषी ठहराए गए 31 लोगों में से 30 को सात साल और एक को 10 साल जेल की सजा सुनाई है। 

इन आरोपियों को 21 नवंबर को दोषी ठहराया गया था।  मुख्य दोषी मध्य प्रदेश के मुरैना निवासी प्रदीप त्यागी को 10 साल की सजा मिली। सजा पाने वाले ज्यादातर आरोपी मप्र के भिंड, मुरैना और ग्वालियर तथा यूपी के प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी जैसे बड़े शहरों के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed