फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Madhya Pradesh Election Result Live: भाजपा 28 सीटें जीती, 1 सीट कांग्रेस के 'हाथ'

Thu, 23 May 2019 11:14 PM IST
योगेश साहू इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश साहू Updated Thu, 23 May 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh LokSabha Election 2019 Results Live- Election Vote Counting, Chunav Result News Today
मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:23 PM, 23-May-2019
मध्यप्रदेश में भाजपा ने 28 सीटें जीत ली हैं; जबकि कांग्रेस ने 1 सीट पर कब्जा किया है। कांग्रेस के पास जो सीट आई वो प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की परंपरागत सीट छिंदवाड़ा है। यहां से इस बार कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ को कांग्रेस ने टिकट दिया था। यहां नकुल नाथ ने 37536 वोटों से भाजपा के नथ्थनशाह कावरेती को हराया है।
08:55 PM, 23-May-2019
7. बैतूल में भाजपा उम्मीदवार दुर्गा दास उइके ने कांग्रेस के रामू टेकाम को 360241 वोटों से हरा दिया है।
8. देवास में भाजपा उम्मीदवार महेंद्र सिंह सोलंकी ने 372249 वोटों के अंतर से कांग्रेस के प्रह्लाद सिंह टिपानिया को हरा दिया है।
9. जबलपुर में भाजपा उम्मीदवार राकेश सिंह ने 454744 वोटों के अंतर से कांग्रेस के विवेक तन्खा को शिकस्त दी है।
10. खजुराहो में भाजपा उम्मीदवार वीडी शर्मा ने 492382 वोटों के अंतर से कांग्रेस की महारानी कविता सिंह को हराया दिया है।
11. खंडवा में भाजपा उम्मीदवार नंदकुमार सिंह चौहान ने 273343 वोटों के अंतर से कांग्रेस के अरुण सुभाषचंद्र यादव को मात दी है।
12. खरगौन में भाजपा उम्मीदवार गजेंद्र उमराव सिंह पटेल ने 202510 वोटों के अंतर से कांग्रेस के डॉ. गोविंद सुभान मुजाल्दा को हराया है।
13. राजगढ़ में भाजपा उम्मीदवार रोडमल नागर ने 431019 वोट के अंतर से कांग्रेस की मोना सुस्तानी को मात दे दी है।
14. सागर में भाजपा उम्मीदवार राजबहादुर सिंह ने 305542 वोट के अंतर से कांग्रेस के प्रभु सिंह ठाकुर को मात दी है।
15. टीकमगढ़ में भाजपा उम्मीदवार डॉ. वीरेंद्र कुमार ने 348059 वोट के अंतर से कांग्रेस की किरण अहिरवार को मात दी है।
विज्ञापन
07:02 PM, 23-May-2019
1. छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार नकुल नाथ को आधिकारिक तौर पर विजयी घोषित कर दिया गया। हालांकि उन्हें महज 37536 वोटों के अंतर से जीत हासिल हुई है। उनके मुकाबले में भाजपा ने नथ्थन कवरेती को उम्मीदवार घोषित किया था।
2. धार सीट पर भाजपा प्रत्याशी छतरसिंह दरबार ने 156029 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। उनके मुकाबले में यहां कांग्रेस ने दिनेश गिरवाल को मैदान में उतारा था।
3. उज्जैन में भाजपा उम्मीदवार अनिल फिरोजिया ने 365637 वोट के अंतर से कांग्रेस के बाबूलाल मालवीय को हरा दिया है।
4. विदिशा में भाजपा उम्मीदवार रमाकांत भार्गव ने 503084 वोट के अंतर से कांग्रेस के शैलेंद्र रमेशचंद्र पटेल को शिकस्त दिया है।
5. होशंगाबाद में भाजपा उम्मीदवार उदय प्रताप सिंह ने 553682 वोट के अंतर से कांग्रेस के शैलेंद्र दीवान को मात दे दी है।
6. खरगौन में भाजपा उम्मीदवार गजेंद्र उमराव सिंह पटेल ने 202510 के अंतर से कांग्रेस के डॉ. गोविंद सुभान मुजाल्दा को हराया दिया है। 
06:16 PM, 23-May-2019
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने आधिकारिक नतीजों की घोषणा से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली। प्रदेश कांग्रेस के ट्वीटर हैंडल से इस संबंध में एक ट्वीट किया गया। ट्वीट में प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि जनमत का स्वागत है, देश की जनता ने एक बार फिर नरेन्द्र मोदी जी पर भरोसा जताया है, हम जनता के इस निर्णय का स्वागत करते हैं। कांग्रेस पार्टी नरेन्द्र मोदी जी और बीजेपी को लोकतंत्र की रक्षा और जनमत के आदर की अपेक्षाओं के साथ बधाई देती है। “विचारधारा की ये लड़ाई जारी रहेगी। बता दें प्रदेश में भाजपा 28 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस सिर्फ 1 सीट पर आगे है।
 
06:10 PM, 23-May-2019
प्रदेश में भाजपा की एक तरफा जीत पर महिला कार्यकर्ताओं ने भी नाचकर जश्न मनाया।
06:07 PM, 23-May-2019
प्रदेश कार्यालय भोपाल में कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जीत का जश्न मनाया। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, प्रदेश संगठन मंत्री सुभाष भगत और प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुनावत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:48 PM, 23-May-2019
मध्यप्रदेश की इंदौर लोकसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार शंकर लालवानी ने अब तक की सबसे बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। उन्होंने कांग्रेस के पंकज संघवी को 546556 वोटों की बढ़त बनाई है। बता दें कि इसके साथ ही लालवानी ने इंदौर में सुमित्रा महाजन ताई का रिकॉर्ड तोड़ दियाा है। महाजन ने साल 2014 के आम चुनाव में 4.66 लाख वोट के अंतर से जीत हासिल की थी। बता दें, कांग्रेस प्रदेश में सिर्फ 1 सीट पर आगे चल रही हैं।
05:16 PM, 23-May-2019
मध्यप्रदेश में कांग्रेस लोकसभा की 29 सीटों में से मात्र 1 सीट पर आगे चल रही है। ये सीट प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का पूर्व संसदीय निर्वाचन क्षेत्र छिंदवाड़ा है। यहां से इस बार कमलनाथ के बजाए उनके बेटे नकुल नाथ चुनाव मैदान में हैं। उनका मुकाबला भाजपा के नथनशाह कवरेती से है। फिलहाल नकुल नाथ 37706 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं भोपाल सीट पर साध्वी प्रज्ञा 308529 से आगे चल रही हैं।
04:04 PM, 23-May-2019
1. होशंगाबाद में भाजपा उम्मीदवार उदय प्रताप सिंह कांग्रेस के शैलेंद्र दीवान से 5 लाख वोटों से आगे हैं।
2. इंदौर में भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी कांग्रेस के पंकज संघवी से 5 लाख वोटों से आगे हैं।
3. जबलपुर में भाजपा उम्मीदवार राकेश सिंह कांग्रेस के विवेक तन्खा से 3 लाख वोटों से आगे हैं।
4. खजुराहो में भाजपा उम्मीदवार वीडी शर्मा कांग्रेस के महारानी कविता सिंह से साढ़े 4 लाख वोटों से आगे हैं।
5. खंडवा में भाजपा उम्मीदवार नंदकुमार सिंह चौहान कांग्रेस के अरुण सुभाषचंद्र यादव से ढाई लाख वोटों से आगे हैं।
6. खरगौन में भाजपा उम्मीदवार गजेंद्र उमराव सिंह पटेल कांग्रेस के डॉ. गोविंद सुभान मुजाल्दा से 2 लाख वोटों से आगे हैं।
7. मंडला में भाजपा उम्मीदवार फग्गन सिंह कुलसते कांग्रेस के कमल सिंह मरावी से 95 हजार वोटों से आगे हैं।
8. मंदसौर में भाजपा उम्मीदवार सुधीर गुप्ता कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन से 3 लाख वोटों से आगे हैं।
9. राजगढ़ में भाजपा उम्मीदवार रोडमल नागर कांग्रेस की मोना सुस्तानी से 4 लाख वोटों से आगे हैं।
03:44 PM, 23-May-2019
ताजा आंकड़ों के मुताबिक भोपाल सीट पर कांग्रेस के दिग्विजय सिंह 2.35 लाख मतों और गुना-शिवपुरी सीट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया 1.22 लाख वोट से पीछे चल रहे हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed