फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Lokayukta grabs Patwari red handed taking 10 thousand rupee bribe

मध्य प्रदेश: दमोह का पटवारी प्लाट नापने के लिए मांग रहा था 10 हजार रुपये, लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा

Wed, 02 Mar 2022 05:06 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 02 Mar 2022 05:06 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के दमोह में पटवारी ने प्लाट की नपती के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इसकी शिकायत लोकायुक्त को की गई तो उसने पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा है। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Lokayukta grabs Patwari red handed taking 10 thousand rupee bribe
दमोह में पटवारी 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के दमोह में लोकायुक्त पुलिस ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एक पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा है। पटवारी ने प्लाट की नपती पूरी करने के लिए यह रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत लोकायुक्त के सागर स्थित दफ्तर में की गई थी। 
विज्ञापन


मामला दमोह की हटा तहसील के ग्राम गैसाबाद का है। 41 वर्षीय रिंकू जैन को अपने प्लाट की नपती करानी थी। गैसाबाद पटवारी हलका 395 देवेंद्र पटेल टालमटोल कर रहा था। बाद में उसने दस हजार रुपये की रिश्वत मांग ली। रिंकू जैन ने इसकी शिकायत लोकायुक्त सागर कार्यालय को की थी। जाल बिछाया गया। तब 2 मार्च को गैसाबाद में शराब दुकान के पास पटवारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। इस कार्यवाही में डीएसपी राजेश खेड़े, इंस्पेक्टर अभिषेक वर्मा और अन्य स्टाफ ने महती भूमिका निभाई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed