फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Liquor was found in the assembly in the car of former BJP MLA Giriraj Mandloi, Congress took a jibe

मध्य प्रदेश: पूर्व भाजपा विधायक गिरिराज मंडलोई की गाड़ी में शराब मिली, कांग्रेस ने कसा तंज

Mon, 14 Mar 2022 06:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 14 Mar 2022 06:11 PM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा के गेट नंबर 5 पर जांच में पूर्व भाजपा विधायक की गाड़ी से शराब की बोतलें मिली। इस पर पूर्व विधायक गिरिराज मंडलोई ने सफाई में कहा कि गाड़ी उनकी नहीं है। ना ही शराब के बारे में उनको जानकारी है। इस पर कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि कैसे प्रदेश में शराबबंदी होगी।  

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Liquor was found in the assembly in the car of former BJP MLA Giriraj Mandloi, Congress took a jibe
पूर्व विधायक की कार में मिली शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा के गेट नंबर-5 पर जांच में पूर्व विधायक की गाड़ी से शराब की बोतलें मिलने का मामला सामने आया है। इस पर पूर्व भाजपा विधायक गिरिराज मंडलोई ने सफाई दी है कि गाड़ी उनकी नहीं है। ना ही शराब के बारे में उनको जानकारी है। इस पर कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में कैसे शराबबंदी होगी।  
विज्ञापन

 
सोमवार को विधासभा के गेट नंबर-5 पर पूर्व विधायक की गाड़ी से सुरक्षाकर्मियों को जांच में शराब की बोतलें मिली। जांच के समय पूर्व विधायक गाड़ी में नहीं थे। बता दें विधानसभा में शराब लाना प्रतिबंधित है। सुरक्षाकर्मियों ने शराब को जब्त कर लिया है। वहीं, इस मामले पर पूर्व विधायक गिरिराज मंडलोई ने सफाई देते हुए कहा कि गाड़ी उनकी नहीं है। उनको एक परिचित विधानसभा छोड़ने आया था। शराब के बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन

 
वहीं, इस मामले में कांग्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने ट्वीट किया कि विधानसभा के गेट पर एक भाजपा के पूर्व विधायक को छोड़ने आई गाड़ी में से चेकिंग के दौरान शराब पकड़ाई? अब प्रदेश में कैसे शराबबंदी हो? अब क्या उमा जी को इस वाहन पर भी पत्थर बरसाने पड़ेंगे? 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed