{"_id":"613d40691038823a364f9bc2","slug":"madhya-pradesh-ladhpura-khas-nominated-for-un-best-tourism-village-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: मध्यप्रदेश का लाढ़पुरा खास यूएन के श्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार के लिए नामित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: मध्यप्रदेश का लाढ़पुरा खास यूएन के श्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार के लिए नामित
Sun, 12 Sep 2021 05:19 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, भोपाल।
एजेंसी, भोपाल।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 12 Sep 2021 05:19 AM IST
सार
शुक्ला ने बताया मध्य प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन परियोजना के तहत लाढ़पुरा सहित कई गांवों में पर्यटन को बढ़ावा देने की संभावनाओं को आकार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
unwto
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले के गांव लाढ़पुरा खास को श्रेष्ठ पर्यटन ग्राम की श्रेणी में संयुक्त राष्ट्र के विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के पर्यटन व संस्कृति विभाग के मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने ओरछा कस्बे के पास स्थित लाढ़पुरा खास गांव के साथ ही मेघालय व तेलंगाना के एक-एक गांव को भी यूएनडब्ल्यूटीओ पुरस्कार के लिए नामित किया है। अगले पांच वर्ष में करीब सौ गांव ग्रामीण पर्यटन के लिहाज से तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
इनके साथ ही ओरछा, खजुराहो, मांडू, सांची, पचमढ़ी, तामिया, पन्ना राष्ट्रीय उद्यान, बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान, संजय दुबरी राष्ट्रीय उद्यान, पेंच और कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटन के लिहाज से उपयुक्त स्थलों को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
शुक्ला ने बताया कि ग्रामीण पर्यटन परियोजना एक तरफ ग्रामीणों को पर्यटकों की रुचि और जरूरतों से वाकिफ कराते हुए स्थानीय संस्कृति व परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखने के अवसर मुहैया करा रही है। ग्रामीण पर्यटन के विकास से स्थानीय समुदायों को प्रत्यक्ष लाभ होगा।
मध्य प्रदेश ट्यूरिज्म बोर्ड ग्रामीणों को पर्यटन से जुड़ी वस्तुओं के सामुदायिक भागीदारी से उत्पादन के लिए भी प्रशिक्षण मुहैया करा रहा है। वहीं, लाढ़पुरा को यूएन के पुरस्कार के लिए चुने जाने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग के सभी कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
