{"_id":"61b71481d2efa7220c00c919","slug":"madhya-pradesh-khargone-police-caught-bike-thief-gang-56-motorcycles-recovered-from-6-thieves","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: खरगोन पुलिस ने बाइक चोर गिरोह को दबोचा, 6 चोरों से 56 मोटरसाइकिलें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: खरगोन पुलिस ने बाइक चोर गिरोह को दबोचा, 6 चोरों से 56 मोटरसाइकिलें बरामद
Mon, 13 Dec 2021 03:08 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 13 Dec 2021 03:08 PM IST
सार
खरगोन पुलिस को बाइक चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अपने सूचना तंत्र के आधार पर छह चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 56 मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
6 बाइक चोरों से 56 मोटरसाइकिलें बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खरगोन पुलिस को बाइक चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अपने सूचना तंत्र के आधार पर छह चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 56 मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं।
जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी कसरावद को मुखबिर से सूचना मिली के पिपलगोन तरफ से कुछ संदिग्ध लोग चोरी की मोटरसाइकिल लेकर कसरावद तरफ आ रहे हैं। पुलिस टीम ने पिपलगोन रोड पर चैकिंग लगा दी। थोड़ी देर बाद तीन बाइक पर पांच व्यक्ति आते दिखे, जो चेकिंग को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पूछताछ में उन्होंने अपना नाम शमशेर साबिर शाह निवासी साला पुनर्वास खलघाट, सुफियान सत्तार शाह निवासी धरमपुरी रोड खलघाट, बबलू नाना यादव दशहरा मैदान बड़वाह, गणेश राधेश्याम शर्मा दशहरा मैदान बड़वाह और करण रमेश सोलंकी निवासी मोरटक्का बताए। पांचों से कसरावद आने का कारण तथा साथ ली हुई मोटरसाइकिल के दस्तावेज के बारे में पूछने पर कोई संतोषप्रद उत्तर नंही दे सके। सख्ती से पूछताछ करने पर उक्त मोटरसाइकिलें चोरी कर लाना बताया। बाइक की तलाशी में पेचकस, प्लायर एवं विभिन्न प्रकार की चाबियां एवं मोटरसाइकल चोरी करने के अन्य संसाधन जब्त किए गए।
विज्ञापन
पांचों आरोपियों से थाने लाकर विस्तृत पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि हम लोगों ने मिलकर खरगोन सहित खंडवा, सनावद, बेडिया, भीकनगांव, कसरावद, धामनोद, महेश्वर एवं जिला इंदौर, जिला उज्जैन, जिला भोपाल, जिला धार आदि से भी कई बाइक चुराई हैं। उनके घरों से कुछ बाइक बरामद की गईं, तो बड़वाह के ईशूदीप पिता भूपेंद्रसिंह भाटिया के गैरेज से जब्त की गईं। ईशूदीप को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से चोरी की कुल 56 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों के अन्य साथियों व पूर्व के आपराधिक रिकार्ड के संबंध में भी जानकारी ली जा रही है।