फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Khajuraho joined the new tourist project of the Central Government,

मध्य प्रदेश: 17 आइकोनिक सिटीज की सूची में शामिल हुआ खजुराहो, सांसद वीडी शर्मा ने पीएम का जताया आभार

Tue, 05 Apr 2022 07:57 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 05 Apr 2022 07:57 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो को केंद्र सरकार ने 17 आइकोनिक सिटीज में शामिल किया है। खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने इसके लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Khajuraho joined the new tourist project of the Central Government,
17 आइकोनिक सिटी में शामिल हुआ खजुराहो। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो को केंद्र सरकार ने नए टूरिस्ट प्रोजेक्ट में शामिल कर लिया  है। इस संबंध में केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्रीपद नाइक ने लोकसभा में प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में दी। केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने प्रदेश में पर्यटन के विकास के लिए मध्य प्रदेश सरकार एवं प्रदेश अध्यक्ष शर्मा के  प्रयासों की सराहना की। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने खजुराहो को देश की 17 ऑइकॉनिक सिटीज में शामिल किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन


लोकसभा में प्रश्न उठाते हुए खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल खजुराहो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 आइकोनिक सिटीज की सूची में शामिल किया है। इसके लिए मैं उनको धन्यवाद देता हूं। वीडी शर्मा ने प्रश्न किया कि प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुरूप खजुराहो में वैश्विक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय जनता को केंद्र में रखकर किन-किन योजनाओं पर काम कर रहा है? स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजित हो इसके लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं? स्वदेशी दर्शन योजना के अंतर्गत खजुराहो में बेहतर काम हुए हैं, आगामी समय में खजुराहो को केंद्र में रखकर पर्यटन विभाग की और क्या योजना है?
विज्ञापन


इसके उत्तर में केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्रीपद नाइक ने बताया कि केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से अलग-अलग योजनाओं में जो प्रोजेक्ट खजुराहो को दिए थे, उनमें से लगभग सभी प्रोजेक्ट 100 प्रतिशत पूरे कर लिये गये हैं। मध्य प्रदेश सरकार और खजुराहो के सांसद वीडी शर्मा के सहयोग से खजुराहो में बेहतर काम हुए हैं। उन्होंने बताया कि आगामी समय में पर्यटन मंत्रालय द्वारा नई पॉलिसी तैयार की जा रही है एवं नये टूरिस्ट प्रोजेक्ट भी तैयार हो रहे हैं। इन नये टूरिस्ट प्रोजेक्ट्स में खजुराहो का भी नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed