फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Kerala Governor Arif Mohammad Khan reached Ujjain, attended the aarti after visiting Mahakal...

मध्य प्रदेश: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे उज्जैन, महाकाल के दर्शन किए, आरती में हुए शामिल

Sat, 08 Jan 2022 12:25 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 08 Jan 2022 12:25 PM IST
सार

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शनिवार को उज्जैन पहुंचे। उन्होंने महाकाल मंदिर में पूजन किया। कोरोना संक्रमण से मुक्ति के लिए प्रार्थना की। राज्यपाल खान ने मंदिर परिसर के नंदी हॉल के बैरिकेड्स के पीछे से दर्शन किए। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Kerala Governor Arif Mohammad Khan reached Ujjain, attended the aarti after visiting Mahakal...
महाकाल की भक्ति में लीन राज्यपान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शनिवार को उज्जैन पहुंचे। उन्होंने महाकाल मंदिर में पूजन किया। कोरोना संक्रमण से मुक्ति के लिए प्रार्थना की। राज्यपाल खान ने मंदिर परिसर के नंदी हॉल के बैरिकेड्स के पीछे से दर्शन किए। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राज्यपाल खान सुबह 7.30 बजे महाकालेश्वर की सुबह की आरती में सम्मिलित हुए। शिव पंचाक्षरी मंत्री का जाप किया। आंखें बंद कर वे महाकाल की भक्ति में डूबे रहे। पुजारियों ने आरती करवाई। आरती और पूजन के बाद बाहर निकलने पर राज्यपाल ने कहा कि महाकाल से क्या मांगा ये तो नहीं बताना चाहिए लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि मैंने देश के कल्याण और प्रगति की प्रार्थना की। इन दिनों देश संकट से गुजर रहा है। मैंने महाकाल से प्रार्थना की है कि देश-दुनिया को कोरोना के संकट से मुक्ति दिलाएं। देश तेजी से  विकास के पथ पर बढ़े।
विज्ञापन

Madhya Pradesh: Kerala Governor Arif Mohammad Khan reached Ujjain, attended the aarti after visiting Mahakal...
पूजन के बाद राज्यपाल ने ली आरती। - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, राज्यपाल को उज्जैन में होने वाले एक कार्यक्रम में भाग लेने जाना है। इसके लिए वे शुक्रवार शाम को ही उज्जैन पहुंच गए थे। यहां रात्रि विश्राम करने के बाद सुबह महाकाल के दर्शन के लिए गए। पुजारियों ने विधि-विधान से पूजन करवाया। बाद में एसडीएम और महाकाल मंदिर के प्रशासनिक अधिकारियों ने शॉल-श्रीफल से राज्यपाल का स्वागत किया। ज्ञात रहे कि कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित है। पहले 3 जनवरी तक प्रवेश बंद था लेकिन कलेक्टर आशीष सिंह ने पिछले दिनों आदेश जारी कर कहा कि 10 जनवरी तक गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके चलते राज्यपाल ने भी नियम के हिसाब से नंदी हॉल के पीछे महाकाल के दर्शन किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed