फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Kamal Nath says- Why does BJP have stomach ache when Rahul Gandhi comes in front, BJP is scared of him

मध्य प्रदेश: कमलनाथ बोले- जब राहुल सामने आते हैं तो बीजेपी के पेट में दर्द क्यों होता है, बीजेपी घबराती है

Thu, 12 May 2022 04:22 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 12 May 2022 04:22 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि राहुल गांधी जब भी सामने आते हैं तो बीजेपी उनसे घबराती है। बीजेपी के पेट में दर्द क्यों होता है? 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Kamal Nath says- Why does BJP have stomach ache when Rahul Gandhi comes in front, BJP is scared of him
कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस की वचन पत्र समिति की बैठक को संबोधित करते हुए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राहुल गांधी पर आरोप लगाने के मुद्दे पर भाजपा पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब भी सामने आते हैं तो बीजेपी को घबराहट होती है। पता नहीं, बीजेपी के पेट में क्या दर्द उठता है? 
विज्ञापन


पार्टी के वचन पत्र समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा में कमलनाथ ने कहा कि हम चुनावों की तैयारी में जुट गए हैं। इस वजह से आज हमने वचन पत्र कमेटी की बैठक बुलाई है। कई मुद्दों पर इस दौरान चर्चा की गई है। उदयपुर में 13 मई से शुरू होने वाले कांग्रेस के चिंतन शिविर पर कमलनाथ ने कहा कि मैं भी वही जा रहा हूं। इस चिंतन शिविर में बहुत सारे मामलों पर बातचीत होगी। मंथन होगा। सब अपनी बात रखेंगे। सबकी बात सुनी जाएगी। देखते हैं कि वहां क्या होता है। 
विज्ञापन


पंचायत चुनावों में OBC आरक्षण पर बीजेपी को घेरा
कमलनाथ ने पंचायत चुनावों में OBC आरक्षण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर बीजेपी की सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में बीजेपी सरकार ने सही तरीके से अपना पक्ष पेश नहीं किया। अगर ट्रिपल टेस्ट हो जाता, तब यह स्थिति पैदा नहीं होती। सुप्रीम कोर्ट ने तो अपने आर्डर में लिखा है कि जो डिटेल इन्होंने दिए हैं, वह अधूरे हैं... शिवराज सरकार आज हर चीज से बचना चाह रही है। वह आम जनता से भी बचना चाह रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश और जिला स्तर पर आएगा वचन पत्र
मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने 2023 के विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज कर दी है। उच्च स्तरीय बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की अध्यक्षता में बुलाई गई बड़ी बैठक में तय हुआ कि प्रदेश स्तर पर वचन पत्र जारी किया जाएगा। प्रत्येक जिले के लिए वहां के स्थानीय मुद्दों के आधार पर अलग से वचन पत्र जारी होगा।  वचन पत्र सलाहकार समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि बैठक में सलाहकार समिति में अलग-अलग विषयों को वचन पत्र में शामिल करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इन सारे सुझावों पर समिति विस्तार से चर्चा करेगी। समीक्षा करने के बाद इनमें से महत्वपूर्ण मुद्दे वचन पत्र में शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed