फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Kamal Nath says the leader having contact and dialogue with the public will sustain in the future

मध्य प्रदेश: कांग्रेस ने 2023 के विधानसभा चुनावों के लिए कसी कमर, कमलनाथ बोले-  जनता से संपर्क और संवाद ही भविष्य में टिकाए रखेगा

Tue, 18 Jan 2022 06:04 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 18 Jan 2022 06:04 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने 2023 के विधानसभा चुनावों के लिए तैयारी शुरू कर दी हैं। उन्होंने अपने निवास पर जिला कांग्रेस अध्यक्षों और जिला प्रभारियों की बैठक की। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Kamal Nath says the leader having contact and dialogue with the public will sustain in the future
कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता कमलनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मंगलवार को कहा कि राजनीति में बुनियादी बदलाव आ चुका है। आज की राजनीति स्थानीय हो चुकी है। भीड़ भरी रैलियों, सभाओं का दौर खत्म हो चुका है। जनता से सीधा संपर्क और संवाद रखने वाला नेता ही भविष्ट में टिक सकेगा। इस सच्चाई को हर एक को समझना होगा। मजबूत संगठन के बगैर हम चुनाव नहीं जीत सकते हैं। हमें अपने मंडल, सेक्टर और बूथ इकाइयों को मजबूत बनाना होगा। प्रदेश के उपचुनावों में हमारी जीत का कारण हमारा संगठन ही है। विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती प्रारंभ हो चुकी है। 18 माह शेष बचे हैं, हमें जी-जान से मैदान में जुटना होगा।
विज्ञापन

    
कमलनाथ ने अपने निवास पर आयोजित बैठक में कहा कि हमें हमारे मंडलम्, सेक्टर, बूथ इकाइयों के पुर्नगठन में तेजी लानी होगी। सदस्यता अभियान में भी तेजी लानी होगी। मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम चल रहा है। हमें इस पर भी ध्यान देना होगा। नए मतदाताओं को जोड़ना होगा। जिनके नाम छूट गए हैं, उन्हें भी जोड़ने पर काम करना होगा। फर्जी व बोगस नामों को मतदाता सूची से हटवाना होगा। अठारह माह शेष बचे हैं। आप सभी हर सप्ताह का कार्यक्रम बनाएं। 
विज्ञापन


घर-घर अभियान 1 फरवरी से 
एक फरवरी 2022 से प्रदेश में घर चलो, घर-घर चलो अभियान शरू होगा। इसके तहत ब्लॉक स्तर तक जनता से सीधा संवाद व संपर्क करें। यह भी कोशिश करें कि हम एक दिन में कम से कम पांच बूथों तक हर हाल में पहुंच सकें। कांग्रेस की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाएं। समय-समय पर इसकी समीक्षा भी होगी। हम प्रदेश भर के सभी जिलों में जिला समन्वय समिति का गठन भी करेंगे। समय-समय पर प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित होंगे। विधायक रवि जोशी ने इस अभियान की जानकारी दी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने जिलों से आई जानकारी साझा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल कांग्रेस से जुड़ने का उत्साह
प्रदेश बाल कांग्रेस के प्रभारी पूर्व मंत्री बाला बच्चन ने बाल कांग्रेस के गठन, उसके उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाल कांग्रेस में जुड़ने किस प्रकार युवाओं का उत्साह सामने आ रहा है। बाल कांग्रेस की ओर से आयोजित आगामी कार्यक्रमों की जानकारी भी उन्होंने दी। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने प्रदेश में आगामी आंदोलन, कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई। पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. श्रीमती अर्चना जायसवाल, सेवादल मुख्य संगठक ठाकुर रजनीश सिंह, मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा, प्रवक्ता एवं प्रकोष्ठों के प्रभारी जेपी धनोपिया, अजीता वाजपेयी पाण्डेय आदि उपस्थित थे। संचालन प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री प्रशासन प्रभारी राजीव सिंह ने किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed