{"_id":"62c8666b9c721b173452ad9f","slug":"madhya-pradesh-kamal-nath-said-no-matter-how-much-you-are-welcome-reply-shivraj-s-answer-why-did-not-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhy Pradesh: कमलनाथ बोले- कोसते रहिये, आपका स्वागत है, शिवराज का पलटवार- वोट क्यों नहीं डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhy Pradesh: कमलनाथ बोले- कोसते रहिये, आपका स्वागत है, शिवराज का पलटवार- वोट क्यों नहीं डाला
Sat, 09 Jul 2022 03:33 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 09 Jul 2022 03:33 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कमलनाथ और शिवराज सिंह चौहान के बीच आरोप-प्रत्यारोप नए स्तर पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
शिवराज ने कमलनाथ पर कसा तंज।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ पर जोरदार हमला बोला है। कमलनाथ ने कहा था कि आप कितना भी कोसिए, आपका स्वागत है। इस पर मुख्यमंत्री ने पलटवार किया कि आपको कोई कोस नहीं रहा। आप तो बस इतना बता दीजिए कि आपने वोट क्यों नहीं डाला?
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी चुनावी रैली में कमलनाथ पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जगह-जगह जनता से कह रहे हैं, कांग्रेस को वोट दीजिए। लेकिन कमलनाथ ने खुद वोट नहीं डाला। कमलनाथ जी कांग्रेस से जो खड़ा था, उसी को वोट दे देते। क्या कांग्रेस में तुम्हारा इंटरेस्ट खत्म हो गया? तुम ऐसे लाट साहब कि वोट डाले तो जनता डालें, गरीब डालें, किसान डालें, माताएं-बहने डालें और हम तो बड़े आदमी हैं, राज करेंगे। कमलनाथ जी, आपने ये लोकतंत्र का अपमान किया है। इसके पहले मुख्यमंत्री शिवराज ने कमलनाथ की सरकार में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
इस पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया कि शिवराज जी, आप मुझे कितना भी कोसिए, कितना भी भला-बुरा कहिए, आपका स्वागत है। इसके जवाब में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ जी, आपको कोई नहीं कोस रहा और विषपान का तो सवाल ही नहीं उठता है। आपके लिए ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि आप शतायु हो, दीर्घायु हो, स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें, लेकिन इस बात का जवाब जरूर दें कि आपने वोट क्यों नहीं डाला?
