{"_id":"62a065b9a04f30539b5304cf","slug":"madhya-pradesh-kamal-nath-s-media-coordinator-narendra-saluja-s-resignation-accepted-was-upset-over-not-changing-the-role-in-the-new-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा का इस्तीफा मंजूर, नई टीम में भूमिका नहीं बदले जाने से थे नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा का इस्तीफा मंजूर, नई टीम में भूमिका नहीं बदले जाने से थे नाराज
Wed, 08 Jun 2022 02:32 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 08 Jun 2022 02:32 PM IST
सार
मध्य प्रदेश कांग्रेस में सब ठीक नहीं चल रहा है। भले ही कांग्रेस सत्ता में नहीं है पर संगठनों में पदों को लेकर नाराजगी सामने आ रही है। मीडिया विभाग की नई टीम के गठन के एक दिन बाद इस्तीफा देने वाले नरेंद्र सूलजा का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। उनकी नाराजगी उनके पत्र के शब्दों से समझ आ रही थी।
विज्ञापन
नरेंद्र सलूजा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग की नई टीम के गठन के एक दिन बाद इस्तीफा देने वाले नरेंद्र सूलजा का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। उनकी नाराजगी उनके पत्र के शब्दों से समझ आ रही है।
बता दें कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा पीसीसी के मीडिया विभाग में बदलाव के बाद से ही नाखुश दिख रहे थे, वे पीसीसी मुख्यालय में भी नजर नहीं आ रहे थे। अपने पद को यथावत रखे जाने से नाराज सलूजा ने कमलनाथ को सीधे पत्र लिखकर इस्तीफा भेज दिया था। जिसमें कहा कि मैं आपके (कमल नाथ) द्वारा दी गई किसी भी जवाबदारी का निर्वहन करने में असमर्थ हूं।
बता दें कि पिछले दिनों पार्टी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस्तीफा दिया तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने केके मिश्रा को अध्यक्ष बनाकर विभाग की जिम्मेदारी सौंपी। सलूजा को उस टीम में उपाध्यक्ष बनाया गया और उनकी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक की भूमिका को भी बरकरार रखा गया। लेकिन सलूजा नई टीम के गठन और स्वयं को लेकर दी गई भूमिका से नाराज थे।
विज्ञापन
उन्होंने टीम गठन के एक दिन बाद ही इस्तीफा भेज दिया था। लिखा था कि निवेदन है कि आपके द्वारा कल 26 मई 2022 को रात्रि में मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की नई टीम घोषित की गई है। मेरी कांग्रेस व आपके प्रति पिछले 30 वर्षों की निष्ठा, ईमानदारी व कार्यों का मुझे बहुत ही अच्छा इनाम आपने इस सूची में उल्लेखित कर दिया है। मेरा किसी को भी दी गई किसी भी जवाबदारी पर कोई विरोध नहीं है। मैं आपके द्वारा दी गई किसी भी जवाबदारी का निर्वहन करने में असमर्थ हूं। मैं आपके द्वारा सौंपी गई सभी ज़िम्मेदारियों व कांग्रेस के सभी पदों से त्यागपत्र दे रहा हूं। त्यागपत्र आपको ईमेल भी कर दिया है। आपके इस स्नेह व सम्मान के प्रति सदैव आपका आभारी रहूंगा।
कांग्रेस के मीडिया विभाग की ओर से 8 जून को जारी पत्र में उनके इस्तीफे को स्वीकार किए जाने की जानकारी दी गई है। पत्र में लिखा है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने मध्य प्रदेश मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष एवं पीसीसी अध्यक्ष के मीडिया कोर्डिनेटर नरेंद्र सलूजा का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है। सलूजा को उनके सभी दायित्वों से मुक्त किया जाता है। सलूजा द्वारा पार्टी के हित में किए गए कार्यों की सराहना की जाती है।
कांग्रेस के मीडिया विभाग में मची उठापटक को लेकर भाजपा ने भी चुटकी ली है। प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर से लेकर प्रवक्ता डॉ. हितेष बाजपेयी ने इस दौरान सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफार्म पर कांग्रेस पर तंज कसे। अब लोकेंद्र पाराशर सलूजा के इस्तीफे को सिख समाज से नफरत का सबूत बता रहे हैं।