फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Kamal Nath furious at Arif Masood in Congress meeting, why did Sajjan Verma say political expert will come from America

Madhya Pradesh: कांग्रेस की बैठक में कमलनाथ आरिफ मसूद पर भड़के, सज्जन वर्मा क्यों बोले अमेरिका से राजनीतिक एक्सपर्ट आएगा

Thu, 09 Jun 2022 07:16 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 09 Jun 2022 07:16 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस में मंथन का दौर जारी है। गुरुवार को कांग्रेस ने महापौर पद के दावेदारों के नाम पर चर्चा को लेकर अहम बैठक बुलाई। इसमें विधायक आरिफ मसूद के आरिफ अकील को मंच पर बैठाने की बात पर कमलनाथ भड़क गए। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Kamal Nath furious at Arif Masood in Congress meeting, why did Sajjan Verma say political expert will come from America
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस में मंथन का दौर जारी है। गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निवास पर बैठक आयोजित की गई। इसमें विधायक आरिफ मसूद ने विधायक आरिफ अकील का नाम लेकर उन्हें वरिष्ठ नेता और अल्पसंख्यक समुदाय से होने के चलते मंच पर बैठाने की बात कही। इस पर कमलनाथ नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि आरिफ मसूद मैं अकील से बात कर लूंगा। तुम माइनॉरिटी की बात मत करो।
विज्ञापन


बैठक के बाद सज्जन वर्मा ने कहा कि 16 नगर निगम के संदर्भ में कुछ गाइडलाइन तय की गई है। कुछ दिशा निर्देश ऑल इंडिया कमेटी से आए थे, जिसके संबंध में प्रदेश कांग्रेस ने निर्देश दिए हैं। दो से तीन दिन में सभी महापौर तय हो जाएंगे। 11 महापौर के नाम तय कर दिए गए हैं। 5 महापौर का नाम आज-कल में तय हो जाएंगा। सज्जन वर्मा से 16 महापौर की जीतने वाली सीट को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने हाल ही में कांग्रेस के इंटरनल सर्वे की रिपोर्ट की खबरों पर तंज कसते हुए कहा कि इसके लिए अमेरिका से राजनीतिक एक्सपर्ट आएगा।
विज्ञापन

 
पार्टी सूत्रों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि पार्टी में लंबे समय से काम कर रहे कार्यकर्ताओं को टिकट देने में प्राथमिकता में रखा जाएगा। हालांकि उन्होंने साफ किया कि यदि किसी पदाधिकारी या जनप्रतिनिधि की पत्नी यदि जीत सकती है तो उनको भी टिकट देने पर विचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कांग्रेस पार्टी एक-दो दिन में अपने महापौर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर देंगी। अभी 16 में से संभावित 11 महापौर प्रत्याशियों के नाम में इंदौर से संजय शुक्ला, उज्जैन से महेश परमार, सागर से निधि सुनील जैन, बुरहानपुर से गौरी शर्मा, ग्वालियर से शोभा सिकरवार, भोपाल से विभा पटेल, मुरैना से शारदा सोलंकी, जबलपुर से जगत बहादुर सिंह, सिंगरौली से अरविंद सिंह चंदेल, छिंदवाड़ा से सुनील उईके और खंडवा से लक्ष्मी यादव का नाम है। हालांकि इन नामों को पार्टी की तरफ से घोषित होने के बाद ही फाइनल माना जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed