फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Kailash Vijayvargiya, who arrived in the ongoing Bhagwat Katha in Dewas, sang hymns - small, small cows...

मध्यप्रदेश: देवास में चल रही भागवत कथा में पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने गाया भजन-छोटी-छोटी गैया, छोटे-छोटे ग्वाल...

Thu, 07 Apr 2022 07:26 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 07 Apr 2022 07:26 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय गुरुवार को देवास पहुंचे। कैलादेवी मंदिर के समीप चल रही भागवत कथा में शामिल हुए। यहां कुछ देर बैठकर कथा सुनी और इसके बाद माइक थामकर खुद भजन गाने लगे। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Kailash Vijayvargiya, who arrived in the ongoing Bhagwat Katha in Dewas, sang hymns - small, small cows...
देवास में हो रही भागवत कथा में भजन गाते विजयवर्गीय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अपने अलग अंदाज से सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी अपने बयानों के कारण तो कभी परिवेश के कारण। बुधवार को इंदौर में गाड़ी रुकवाकर सड़क पर बोतल फेंकने वाले कार चालक को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया तो गुरुवार को देवास पहुंचकर भजन गाए।
विज्ञापन

Madhya Pradesh: Kailash Vijayvargiya, who arrived in the ongoing Bhagwat Katha in Dewas, sang hymns - small, small cows...
भागवत कथा में पहुंचकर नीचे बैठकर ,कथा सुनते विजयवर्गीय - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल देवास में इन दिनों कैलादेवी मंदिर में देवकीनंदन ठाकुर की भागवत कथा चल रही है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु कथा में शामिल होने पहुंच रहे हैं। गुरुवार को भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय देवास पहुंचे और भागवत कथा में शामिल हुए। विजयवर्गीय ने कथा में पहुंचकर सबसे पहले महाराज को प्रणाम किया और नीचे बैठकर कथा सुनी। इसके बाद व्यासपीठ पर पहुंचकर महाराज का आशीर्वाद लिया। यहां भजन होते देख वे खुद को रोक नहीं सके और खुद माइक थामकर छोटी-छोटी गैया, छोटे-छोटे ग्वाल भजन गाने लगे। इनके भजन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed