फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Jyotiraditya Scindia met with Shivraj Singh Chouhan at his residence

मध्यप्रदेश में मच सकती है सियासी उथल-पुथल, देर रात शिवराज से मिले सिंधिया

Tue, 22 Jan 2019 09:07 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, भोपाल
न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: अजय सिंह Updated Tue, 22 Jan 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Jyotiraditya Scindia met with Shivraj Singh Chouhan at his residence
देर रात शिवराज से मिलते सिंधिया

ऐसा लगता है कि मध्यप्रदेश में सियासी उथल-पुथल हो सकती है। इसकी वजह सोमवार को कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मुलाकात करना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोमवार देर रात को चौहान और सिंधिया के बीच लगभग आधे घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई। इस मुलाकात से भाजपा से लेकर कांग्रेस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

विज्ञापन


सिंधिया देर रात को भोपाल पहुंचे थे। यहां से वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशौक जैन भाभा को उनके घर पर श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। इसके बाद वह चौहान के लिंक रोड स्थित निवास स्थान गए। बताया जा रहा है कि उनके भोपाल पहुंचने पर उनके समर्थकों तक को इस मुलाकात के बारे में कुछ नहीं मालूम था।
विज्ञापन




सूत्रों का कहना है कि दोनों नेताओं ने राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों से लेकर सरकार के कामकाज तक पर चर्चा की। इस मुलाकात को लेकर सिंधिया का कहना है कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। चुनाव के दौरान भाजपा ने माफ करो महाराज के जुमले का प्रचार किया था। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह इसकी कड़वाहट भूल चुके हैं तो उन्होंने कहा कि मैं ऐसा शख्स नहीं हूं जो कड़वाहट लेकर पूरी जिंदगी बिताउं। रात गई, बात गई। मैं आगे की सोचता हूं। विपक्ष की लोकतंत्र में सत्ता पक्ष के बराबर की भूमिका होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों की बात करें तो एक हफ्ते के अंदर दो भाजपा नेताओं की हत्या हो चुकी है। जिसे लेकर शिवराज ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लिया था। 50 साल के मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष प्रह्लाद बंधवार को बीच चौराहे पर गुरुवार को गोली मार दी गई थी। वहीं इंदौर में 45 साल के व्यापारी और स्थानीय बिल्डर संदीप अग्रवाल की व्यस्त बाजार में हत्या कर दी गई थी।


शिवराज सिंह चौहान ने इन हत्याओं की निंदा की थी और मुख्यमंत्री कमलनाथ को एक पत्र लिखा था। जिसमें उनसे इन मामलों की जांच उच्च स्तरीय समिति से करने को कहा गया था। चौहान ने आरोप लगाया था कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद से अचानक अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। वहीं रविवार को भाजपा नेता मनोज ठाकरे का शव बडवानी में मिला था। एक हफ्ते से कम समय के अंदर यह दूसरे भाजपा नेता की हत्या थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed