{"_id":"5e6a7e708ebc3ea4cd356b74","slug":"madhya-pradesh-jyotiraditya-scindia-arrives-at-shivraj-singh-chouhan-residence-in-bhopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल पहुंचे ज्योतिरादित्या सिंधिया, शिवराज सिंह चौहान के घर किया रात्रिभोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल पहुंचे ज्योतिरादित्या सिंधिया, शिवराज सिंह चौहान के घर किया रात्रिभोज
Thu, 12 Mar 2020 11:54 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 12 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
रात्रिभोज करते शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्यप्रदेश वापस पहुंच गए हैं। यहां वह केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर पहुंचे। यहां तीनों नेताओं ने साथ भोजन किया।
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Jyotiraditya Scindia and Union Minister Narendra Singh Tomar at Shivraj Singh Chouhan's residence in Bhopal. https://t.co/NTCPUm2oAD pic.twitter.com/mbBdCCQxeC
— ANI (@ANI) March 12, 2020विज्ञापन
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 10 मार्च को कांग्रेस पार्टी से 18 साल पुराना नाता तोड़ 11 मार्च को भाजपा में शामिल हुए। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद से ही करीब 18 माह से नाराज चल रहे सिंधिया भाजपा में शामिल होते ही उन्हें राज्यसभा का टिकट दे दिया गया।
विज्ञापन
सिंधिया शुक्रवार को दाखिल करेंगे नामांकन
भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को मध्यप्रदेश की राज्यसभा सीट से भोपाल से अपना नामांकन दाखिल करेंगे।इसी दिन मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों पर चुनाव के नामांकन का आखिरी दिन है। भाजपा ने बुधवार को मध्यप्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा के पार्टी उम्मीदवार के रूप में नामित किया।इससे पहले मंगलवार को होली के जश्न के अवसर पर सिंधिया ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, जो सिंधिया को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास पर गए।
इसके बाद सिंधिया ने अपने इस्तीफे को सार्वजनिक किया था। उनके समर्थक 22 विधायकों ने भी कांग्रेस छोड़ दी, जिनमें छह मंत्री भी शामिल थे। इससे कमलनाथ सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
