{"_id":"622f264700c3816f2b2d333e","slug":"madhya-pradesh-jmb-terrorists-presented-before-court-ats-gets-14-days-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश में आतंकी: भोपाल से गिरफ्तार जेएमबी के चारों आतंकियों को कोर्ट ने 14 दिन के रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश में आतंकी: भोपाल से गिरफ्तार जेएमबी के चारों आतंकियों को कोर्ट ने 14 दिन के रिमांड पर भेजा
Mon, 14 Mar 2022 04:55 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 14 Mar 2022 04:55 PM IST
सार
राजधानी भोपाल के ऐशबाग इलाके से पकड़े गए प्रतिबंधित संगठन जमात उल मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) के चारो आतंकियों को एटीएस ने कोर्ट के सामने पेश किया, कोर्ट ने चारों को 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
prison jail new
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल के ऐशबाग इलाके से पकड़े गए प्रतिबंधित संगठन जमात उल मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) के चारो आतंकियों को सोमवार को एटीएस ने कोर्ट के सामने पेश किया, कोर्ट ने चारों को 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया है।
भोपाल से पकड़े आतंकियों ने शहर में कुछ इलाकों में आपत्तिजनक सामग्री बांटना कबूला है। 4 में से 3 आतंकी बांग्लादेश और एक बिहार का रहने वाला है। एटीएस की पूछताछ में आतंकी कई खुलासे कर सकते हैं। प्रदेश सरकार ने जेएमबी के अन्य शहरों में नेटवर्क के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित करने का निर्णय लिया है। टीम जेएमबी के मॉड्यूल की जांच करेगी। वहीं, गृह विभाग ने प्रदेश के दूसरे शहरों में संदिग्धों की पहचान के थानों को पड़ताल करने को कहा है।
बता दें पकड़े गए आतंकियों के पास से एटीएस को जेहादी साहित्य, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं। एटीएस ने रात 3 बजे ऐशबाग इलाके से चारों को पकड़ा है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने जमात उल मुजाहिद्दीन बांग्लादेश संगठन पर 2019 में पांच साल के लिए प्रतिबंध लगाया था। जेएमबी ने पश्चिम बंगाल के वर्धमान में ब्लास्ट किया था, जिसमे 2 लोगो की मौत हो गई थी। इसके अलावा 2018 में बोधगया में भी ब्लास्ट किया था। प्रतिबंध के बाद जेएमबी देश में अलग-अलग जगह स्लीपर सेल चला रहा है।