फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh jhabua district people lock water drums due to shortage 

मध्यप्रदेश के झाबुआ में पानी के ड्रमों पर क्यों ताला लगाने के लिए मजबूर हुए लोग, जानें वजह 

Thu, 28 May 2020 11:27 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 28 May 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
madhya pradesh jhabua district people lock water drums due to shortage 
मध्यप्रदेश के झाबुआ में पानी की किल्लत - फोटो : ANI

हम अपने घरों में ज्यादातर क्या चीजें ताला बंद करके रखते हैं? सोना, चांदी, हीरे, गहने पर क्या आपने पानी को ताला लगाने के बारे में सोचा है?  मगर मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में इन दिनों लोग पानी पर भी ताला लगा रहे हैं। यहां लोगों को डर है कि कहीं कोई उनका पानी ना चुरा ले। 

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में इन दिनों लोग पानाी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ-साथ यहां पानी की भारी कमी हो गई है। कई इलाकों में हैंडपंप सूख गए हैं। 
विज्ञापन

 

झाबुआ जिले के झोनसार गांव के लोगों को पानी के लिए काफी मश्क्कत करनी पड़ती है, लोग यहां तीन किलोमीटर दूर से पानी लेकर आते हैं। कोई बैलगाड़ी तो कई लोग सिर पर मटका रखकर दूर-दूर से पानी लेकर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों से बताया कि पूरी पंचायत का यही हाल है। 

लोग पानी के ड्रमों में ताला मार रहे हैं। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि ताला लगाने से पानी चोरी होने से बच जाता है। पूरी पंचायत में पानी की भारी किल्लत है। कई बार पानी चोरी भी हो जाता है। इसलिए ताला लगाना जरूरी है। 
 

पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट झाबुआ के एनएस भिडे़ ने बताया कि वहां पावर पंप और हैंडपंप लगा दिए गए हैं। हम जल जीवन मिशन के तहत और व्यवस्था करेंगे। गर्मियों में पानी का स्तर बहुत नीचे चला जाता है। इसलिए लोगों को समस्या होती है। अगर हैंडपंप काम नहीं कर रहे हैं तो हम उनकी मरम्मत करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed