फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Jewellery worth crores disappearance from Gwalior district court

मध्यप्रदेश : कोर्ट के खजाने से चोरी हुए करोड़ों के आभूषण, पुलिस को दिए जांच के निर्देश

Fri, 20 Jul 2018 11:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Fri, 20 Jul 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Jewellery worth crores disappearance from Gwalior district court

मध्यप्रदेश की ग्वालियर जिला अदालत के खजाने से करोड़ों के आभूषण चोरी हो गए हैं। ये 28 साल पहले खजाने में रखे गए थे। मामले पर एमपी हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच ने पुलिस को अदालत के खजाने में रखे गए करोड़ों के आभूषणों के गायब होने की जांच के आदेश दिए हैं। यह आभूषण ग्वालियर में रहने वाले दंपत्ति के थे। जिनकी साल 1990 में चोरों ने हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


मंगलवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने गंभीर चिंता व्यक्त की। कोर्ट ने पुलिस को 8 जनवरी 1990 से 18 मार्च 2016 के बीच खजाने में तैनात सभी कर्मचारियों और अधिकारियों से पूछताछ करने के भी निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने यह भी कहा है कि दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन


दंपत्ति की हुई थी हत्या

पुलिस के सूत्रों का कहना है कि साल 1990 में रमेश चंद्र गोयल और उनकी पत्नी बसंती देवी गोयल की उनके घर में मौजूद दो चोरों ने हत्या कर दी थी। बाद में चोर पकड़े गए और जो आभूषण उन्होंने घर से चुराए थे वह जब्त कर लिए गए। उन आभूषणों की कीमत साल 1990 में 80 लाख थी। इन्हें बाद में कोर्ट के खजाने में रख लिया गया। जहां से वह गायब हो गए हैं। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि इनके खोने की बात भी साल 2016 में ही पता चली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed