फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Jabera MLA taught mathematics to the students of government schools, also answered questions

MP News: MLA की मैथ्स क्लास! जबेरा विधायक बने शिक्षक, छात्रों को पढ़ाया गणित, शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Fri, 02 Sep 2022 09:53 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 02 Sep 2022 09:53 AM IST
सार

गुरुवार को जबेरा से भाजपा विधायक तेंदूखेड़ा ब्लॉक के दिनारी  गांव के शासकीय हाई स्कूल पहुंचे। उन्होंने छात्रों से चर्चा की और लंबाई और चौड़ाई के सवालों को हल कराया। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh Jabera MLA taught mathematics to the students of government schools, also answered questions
छात्रों को गणित पढ़ाते जबेरा विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले के विधायक इन दिनों शिक्षक की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। बीते दिनों जहां दमोह जिले के पथरिया से बसपा विधायक रामबाई ने बच्चों की क्लास ली थी तो वहीं अब उनकी देखा देखी जबेरा से भाजपा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी भी विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूल पहुंचे और बच्चों को गणित विषय पढ़ाया इस दौरान उन्होंने बच्चों के सवालों के जवाब भी दिए। जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने स्कूल प्रबंधन को छात्रों को उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने की भी बात कही है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश की खस्ताहाल शिक्षा व्यवस्था के बारे में सभी जानते हैं। चुनावों के नजदीक आते ही अब दमोह जिले के विधायक अपने क्षेत्र की जमीनी हकीकत के हाल जानने के लिए क्षेत्र में निकल रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को जबेरा से भाजपा विधायक तेंदूखेड़ा ब्लॉक के दिनारी  गांव के शासकीय हाई स्कूल पहुंचे। उन्होंने छात्रों से चर्चा की और लंबाई और चौड़ाई के सवालों को हल कराया। इस दौरान विधायक ने छात्रों से भी जानकारी ली।
विज्ञापन


शिक्षक रहे हैं विधायक के पिता 
जबेरा विधायक सुरेंद्र सिंह लोधी हिन्दी से एमए हैं। उनके परिवार के लोग भी शिक्षित हैं। उनके पिता खुद शिक्षक थे, वहीं उनका एक भाई विदेश में नौकरी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पथरिया विधायक रामबाई भी बनी थी शिक्षक
कुछ दिन पहले पथरिया से बसपा विधायक रामबाई सिंह परिहार भी सांसद आदर्श ग्राम जेरठ के हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंची थी, जहां उन्होंने छात्रों से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का नाम पूछा था,  लेकिन छात्र विधायक के सवालों का जवाब नहीं दे पाए थे। इस पर रामबाई ने शिक्षकों को जमकर फटकार लगाई थी। और सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिंह लगाते हुए सीएम शिवराज से शिक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed