फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Jabalpur Crime Branch two sub inspector one constable arrested in noida in ponzi scheme suryabhan yadav case

मध्यप्रदेश पुलिस पर पैसा हड़पने की कोशिश का आरोप, नोएडा में दो एसआई और एक जवान गिरफ्तार

Tue, 22 Dec 2020 04:57 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: कुमार संभव Updated Tue, 22 Dec 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Jabalpur Crime Branch two sub inspector one constable arrested in noida in ponzi scheme suryabhan yadav case
मध्यप्रदेश पुलिस (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश पुलिस पर एक बार फिर वसूली और पैसा हड़पने की कोशिश का आरोप लगा है। इस मामले में मध्यप्रदेश पुलिस के दो एसआई और एक कॉन्स्टेबल को नोएडा में गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, जबलपुर साइबर सेल की पुलिस पैसे हड़पने के लिए दिल्ली गई थी, लेकिन आरोपी ने एक एसआई का पिस्टल छीन लिया, जिसके बाद पूरा खेल बिगड़ गया। 
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला पोंजी स्कीम संचालक सूर्यभान यादव और शशिकांत यादव से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि नोएडा सेक्टर-62 स्थित नोएडा वन बिल्डिंग में पोंजी स्कीम संचालक सूर्यभान यादव का वेबजोन टेक्नोलॉजी के नाम से ऑफिस था। इसमें यह मल्टीलेवल मार्केंटिंग का काम करता था। मध्यप्रदेश के चंद्रकेतु दुबे ने भी इसमें पैसा लगाया था। गड़बड़ी होने के बाद चंद्रकेतु ने जबलपुर साइबर सेल में सूर्यभान के खिलाफ शिकायत की थी।
विज्ञापन


28 लाख रुपये हड़प चुकी पुलिस
जांच में सामने आया है कि मध्यप्रदेश साइबर सेल की टीम 15 दिसंबर से सूर्यभान के संपर्क में थी। पुलिसकर्मियों ने महज तीन दिन में उसे धमकाकर 28 लाख 70 रुपये कैश भी हड़प लिया था। इनमें 4 लाख 70 हजार रुपये मध्यप्रदेश के पीड़ित चंद्रकेतु दुबे के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीज खाते के पैसे भी हड़पने की कोशिश
दरअसल, सूर्यभान यादव का आईसीआईसीआई बैंक की नोएडा सेक्टर-18 स्थित ब्रांच में खाता है, जिसे फ्रीज कर दिया गया था। इस बैंक खाते में करीब 58 लाख रुपये जमा हैं। अब मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर सेल हड़पना चाहती थी। यह बात सूर्यभान को नागवार गुजरी। उसने अपने साथियों संग मिलकर साइबर सेल के एक एसआई का पिस्टल छीन लिया, जिसके बाद मामले का खुलासा हो गया। अडिशनल पुलिस कमिश्नर लव कुमार ने बताया कि इस मामले में 2 एसआई, एक कॉन्स्टेबल, पोंजी स्कीम संचालक और उसके भाई को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed