फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Jabalpur commissioner Chandrashekhar Borkar corona infected, family report negative

मध्य प्रदेश: जबलपुर कमिश्नर चंद्रशेखर बोरकर कोरोना संक्रमित, परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव

Sat, 04 Dec 2021 07:52 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 04 Dec 2021 07:52 PM IST
सार

जबलपुर के संभागायुक्त चंद्रशेखर बोरकर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। राहत की बात यह है कि उनके परिवार की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बोरकर की कॉन्टेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है।  

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Jabalpur commissioner Chandrashekhar Borkar corona infected, family report negative
चंद्रशेखर बोरकर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर संभागायुक्त चंद्रशेखर बोरकर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से संभागायुक्त कार्यालय तथा प्रशासनिक अमले में हडकंप है। स्वास्थ विभाग ने उनकी कॉन्टेक्ट हिस्ट्री निकालने का काम शुरू कर दिया है। संभागायुक्त के परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन


सीएचएमओ रत्नेश कुरारिया ने संभागायुक्त के कोरोना पॉजीटिव होने की पुष्टि की है। कुरारिया ने बताया कि बोरकर में किसी प्रकार के कोई लक्षण नहीं थे। टेस्ट करवाने पर शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उनके परिजनों का टेस्ट करवाया गया। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। संभागायुक्त से मिलने वाले व्यक्तियों के संबंध में स्वास्थ विभाग जानकारी एकत्र कर रहा है। संपर्क में आये व्यक्तियों की टेस्टिंग करवाई गई है। मेरी जानकारी के अनुसार संभागायुक्त पिछले कुछ दिनों से शहर से बाहर नहीं गए हैं। उनकी ट्रेवलिंग हिस्ट्री के संबंध में जानकारी एकत्र की जा रही है। कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed