{"_id":"5dc3e39c8ebc3e5aec25e10e","slug":"madhya-pradesh-jabalpur-adhartal-two-youths-beaten-up-by-miscreants","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: परीक्षा देने जा रहे दो युवकों की बदमाशों ने की पिटाई, फिर कपड़े उतार बनाया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: परीक्षा देने जा रहे दो युवकों की बदमाशों ने की पिटाई, फिर कपड़े उतार बनाया वीडियो
Thu, 07 Nov 2019 03:06 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 07 Nov 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
जबलपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के अधारताल में कुछ बदमाशों ने मिलकर दो युवकों की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं बदमाशों ने पहले उनकी पिटाई की और इसके बाद दोनों युवकों के कपड़े उतार वीडियो बनाया और फिर वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया।
विज्ञापन
इस घटना के बाद पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने मारपीट करने वाले बदमाशों के दो साथियों को पकड़ लिया लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी फरार है।
विज्ञापन
इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जबलपुर के एसपी अमित सिंह ने इस मामले को लेकर कहा कि यह जिले के अधारताल का है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच की जाएगी, साथ ही आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Madhya Pradesh: A video of man being thrashed by group of people in relation to a long time gang war has surfaced. Amit Singh, SP Jabalpur says,"The incident took place in Adhartal. A case has been registered.Investigation will be done & appropriate action will be taken." pic.twitter.com/wOTa6ceujB
— ANI (@ANI) November 7, 2019
घटना पर सख्त कार्रवाई ना होने पर पीड़ित युवक भाजपा विधायक इंदु तिवारी के पास पहुंचे और अपनी पीड़ा बताई। पीड़ित युवकों ने बताया कि वे दोनों परीक्षा देने जा रहे थे, तभी आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और एक कार में बैठाकर जबरन सुनसान जगह ले गए और मारपीट की।
इसके बाद पुलिस शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। विधायक ने इस घटना को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि शहर में अपराधी बेखौफ हो गए हैं जिसका उदाहरण इस वीडियो देखने से मिलता है। जबकि एसपी अमित सिंह ने इस मामले में आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने और उन पर जिला बदर एवं एनएसए की कार्रवाई करने का भरोसा जताया है।
