फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh Incident of triple talaq in Indore, when daughter happened, the husband gave divorce on the phone from UP

मध्य प्रदेश: इंदौर में तीन तलाक की घटना, बेटी हुई तो पति ने उप्र से फोन पर दे दिया तलाक

Sun, 07 Nov 2021 08:42 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 07 Nov 2021 08:42 PM IST
सार

2009 में उसका निकाह उप्र के हापुड़ निवासी मोहम्मद आस के साथ  हुआ था। शादी के कुछ माह बाद ही पति मोहम्मद आस उसे परेशान करने लगा। दहेज न लाने की बात पर ताने मारते। 2014 में  जब अलीना को बेटी हुई तो पति व ससुरालवालों की प्रताडऩा बढ़ गई।

विज्ञापन
madhya pradesh Incident of triple talaq in Indore, when daughter happened, the husband gave divorce on the phone from UP
इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में इस मामले में महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। - फोटो : Social Media

विस्तार

तीन तलाक कानून बन जाने के बाद भी लोगों की सोच नहीं बदली है। वे अब भी नहीं बदल पा रहे हैं। इंदौर से आई इस खबर ने यह बताया कि लोगों की सोच कैसी है और वे कानून तक को मान रहे हैं। एक महिला को उसके शौहर ने फोन पर ही तीन बार तलाक कह दिया। वजह सिर्फ इतनी कि महिला को बेटी हुई थी। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में इस मामले में महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला श्रीनगर एक्सटेंशन में रहती है। उसने यूपी में रहने वाले अपने पति के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार महिला का नाम अलीना (32) है। 2009 में उसका निकाह उप्र के हापुड़ निवासी मोहम्मद आस के साथ  हुआ था। शादी के कुछ माह बाद ही पति मोहम्मद आस उसे परेशान करने लगा। दहेज न लाने की बात पर ताने मारते। 2014 में  जब अलीना को बेटी हुई तो पति व ससुरालवालों की प्रताडऩा बढ़ गई। बार-बार ये कहकर ताने मारते थे कि हमें बेटा चाहिए। अलीना ने अपने मायके इंदौर में भाई को घटना बताई। भाई ने ससुरालवालों को समझाया। कुछ दिन तक सब ठीक रहे लेकिन फिर से परेशान करने लगे। 
विज्ञापन


फोन पर दे दिया तलाक
ससुरालवालों के तानों से तंग आकर अलीना अपनी बेटी के साथ मायके आकर रहने लगी। यहां ट्यूशन पढ़ाने जाती जिससे थोड़े रुपए मिल सके। उसे लग रहा था कि धीरे धीरे हालात ठीक हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसी साल जून में उसके पति मोहम्मद ने उसे कॉल किया और फोन पर ही तीन बार तलाक कहकर तलाक दे दिया। तब से अब तक समझाने का दौर चला लेकिन पति नहीं माना। आखिर में महिला ने पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई। इसमें पति के अलावा देवर आरिफ, इसराइर और इस्माइल पर भी मारपीट का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed