फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: In the Youth Connect program, JP Nadda said that the name of the force that changes the society is youth

Madhya Pradesh: यूथ कनेक्ट कार्यक्रम में बोले नड्डा- समाज को बदलने वाली ताकत का नाम है युवा

Fri, 03 Jun 2022 12:19 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 03 Jun 2022 12:19 AM IST
सार

बीजेपी के यूथ कनेक्ट कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि समाज को बदलने वाली ताकत का नाम युवा है। देश का युवा कल के भारत के सपने को पूरा करने वाला उपकरण है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: In the Youth Connect program, JP Nadda said that the name of the force that changes the society is youth
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी के यूथ कनेक्ट कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि समाज को बदलने वाली ताकत का नाम युवा है। देश का युवा कल के भारत के सपने को पूरा करने वाला उपकरण है।
विज्ञापन

 
जबलपुर के वैटनरी कॉलेज मैदान में यूथ कनेक्ट कार्यक्रम में जेपी नड्डा ने कहा कि युवाओं को अपने कंधे मजबूत करने होंगे और आने वाली समस्याओं को समझते हुए पूरी ताकत के साथ उनसे लड़ना होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भी संबोधन दिया। नड्डा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा किसी भी देश और समाज को आगे बढ़ाने में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है और युवा बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 32 साल की उम्र में आदि गुरु शंकराचार्य ने पूरी दुनिया को आध्यात्म का संदेश दिया। स्वामी विवेकानंद ने युवा अवस्था में दुनिया को हिन्दू संस्कृति और भारतीयता की नई परिभाषा दी। आजादी की लड़ाई जो महात्मा गांधी जी ने 1915 में शुरू की थी, उसे 1925 में गति तभी मिली, जब नेताजी सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुखदेव और राजगुरु जैसे युवाओं का साथ मिला। 1977 में जेपी आंदोलन का हिस्सा बनकर लाखों युवाओं ने देश में भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद से मुक्त सरकार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसीलिए परिवर्तन का नाम युवा है, नई उमंग का नाम युवा है, नई सोच का नाम युवा है, समाज को बदलने वाली ताकत का नाम युवा है। नड्डा ने कहा भारत सौभाग्यशाली देश है जो युवा देश कहलाता है
विज्ञापन


नड्डा ने कहा युवा मोर्चा का कार्यकर्ता कल पार्टी, देश और प्रदेश का नेतृत्वकर्ता बनेगा। इसके लिए हर कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर पहुंचाये और मोदी जी के संकल्प से सिद्धि नारे को साकार करने में अपना योगदान दे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा 18 से 35 आयु का युवा नहीं होता बल्कि जिसके पैरों में गति, सीने में आग, आंखों में सपने और अत्याचार के खिलाफ लड़ने का साहस हो वह युवा होता है। उन्होंने कहा महाराणा प्रताप युवा थे, रानी दुर्गावती युवा थी, लोकमान्य तिलक युवा थे, सुभाषचंद्र बोस युवा थे और नरेंद्र मोदी युवा हैं क्योंकि मोदी जी नेतृत्व में हम गौरवशाली, शक्तिशाली, वैभवशाली और समृद्धशाली भारत की ओर बढ़ रहे हैं और देश ही नहीं दुनिया में भारत का नाम रोशन हो रहा है।

 
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कांग्रेस और अन्य पार्टियां परिवारवाद को बढ़ाने वाली पार्टी हैं और भाजपा ऐसी पार्टी है, जिसमें एक साधारण कार्यकर्ता को भी मौका दिया जाता है, इसीलिए मैं कहता हूं कि काम करने वालों को इज्जत और सम्मान दोनों मिलता है। मुख्यमंत्री ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आने वाले नगरीय निकाय और ग्राम पंचायत के चुनाव में पार्टी को जीत दिलाना है और हितग्राही मूलक योजनाओं को लोगों तक पहुँचाना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed