फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: In the meeting of Raisen and Narsinghpur district, CM said, take initiative to choose Samaras Panchayat, where elections are held unopposed

Madhya Pradesh: रायसेन और नरसिंहपुर जिले की बैठक में बोले सीएम- समरस पंचायत चुनने की करें पहल, जहां निर्विरोध चुनाव हो

Wed, 25 May 2022 03:22 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 25 May 2022 03:22 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पंचायत और नगर निगम चुनाव को लेकर एक्टिव हो गए है। बुधवार सुबह 6.30 बजे सीएम ने रायसेन और नरसिंहपुर जिले के अधिकारियों और प्रभारी मंत्रियों के साथ बैठक की। सीएम ने दोनों जिलों में समरस पंचायत चुनने पहल करने का करने को कहा, जहां निर्विरोध चुनाव हो।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: In the meeting of Raisen and Narsinghpur district, CM said, take initiative to choose Samaras Panchayat, where elections are held unopposed
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पंचायत और नगर निगम चुनाव को लेकर एक्टिव हो गए है। बुधवार सुबह 6.30 बजे सीएम ने रायसेन और नरसिंहपुर जिले के अधिकारियों और प्रभारी मंत्रियों के साथ बैठक की। सीएम ने दोनों जिलों में समरस पंचायत चुनने पहल करने का करने को कहा, जहां निर्विरोध चुनाव हो। 
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक में कहा कि पंचायत के चुनाव होने वाले है। विधायक मंत्री अपने क्षेत्रों में कुछ समरस पंचायते बनाने की पहल करें, जहां निर्विरोध चुनाव हो। आप पंचायत के लोगों को जोड़ें, उन्हें प्रोत्साहित करें। ऐसी पंचायतो में हम प्राथमिकता के आधार पर गरीब कल्याण की योजनाओं को शत प्रतिशत सैचुरेट करने के प्रयास करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि समरस पंचायतों में कुछ सुविधाएं हम देंगे जैसे, वहां जितने भी हितग्राही हैं विभिन्न योजनाओं के सभी को एक साथ लाभान्वित कर देंगे, आउट ऑफ द वे जाकर।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत के चुनाव में कई बार लड़ाई झगड़ा बहुत होता है। एक कोशिश यह हो जाए की कुछ पंचायत ऐसी हो जाए, जहां चुनाव नहीं होंगे। हम मिलकर तय करें। उन्होंने कहा कि इससे गांव का भला हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं मानता हूं कठिन काम है लेकिन, कई जगह हो सकता है और जहां हो सकता हैं वहां आप लोग करें।
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दोनों जिलों के अधिकारियों से सरकारी योजनाओं की स्थिति को लेकर जानकारी ली। उन्होंने माफिया और गुंडे बदमाशों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही गरीबों को सरकार की योजनाओं को आसान और सुविधाजनक तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed