फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: In Indore, Umaid befriended Rahul, while in Khandwa, Amjad changed his name to sexual abuse, police registered a case

मध्यप्रदेश: इंदौर में उमेद ने राहुल बनकर दोस्ती की, खंडवा में अमजद ने यौन शोषण, पुलिस ने किया केस दर्ज

Wed, 23 Mar 2022 04:55 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 23 Mar 2022 04:55 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के इंदौर और खंडवा में नाम और धर्म छिपाकर लड़कियों से दोस्ती के मामले सामने आए हैं। दोनों ही मामले अलग-अलग हैं, जहां झूठ बोलकर दोस्ती की गई और शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: In Indore, Umaid befriended Rahul, while in Khandwa, Amjad changed his name to sexual abuse, police registered a case
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में नाम बदलकर लड़कियों से दोस्ती के दो मामले सामने आए हैं। इंदौर में उमेद नाम के युवक ने राहुल बनकर 16 साल की नाबालिग से दोस्ती की। फिर शादी के लिए उस पर धर्म बदलने का दबाव डाला। वहीं, खंडवा में अमजद ने राहुल शर्मा बनकर नर्स से दो साल तक शोषण किया।  
विज्ञापन


इंदौर: नाबालिग के सामने शादी के लिए धर्म परिवर्तन की शर्त
शांतिनगर निवासी उमेद पर राहुल बनकर 16 साल की नाबालिग से दोस्ती करने का आरोप है। दोनों में बातचीत होने लगी और फिर प्रेम भी हो गया। उमेद ने लड़की से कहा कि वह शादी करना चाहता है। लड़की ने रजामंदी दी तो उमेद ने धर्म बदलने की शर्त रख दी। बाद में पता चला कि जिसे लड़की राहुल समझ रही थी, वह उमेद है। पुलिस ने बताया कि उमेद और लड़की की दोस्ती मार्च 2021 में हुई थी। लड़की ने मोबाइल नंबर भी उमेद को दिया था। कुछ समय बाद उमेद ने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। परिजनों ने लड़की को मामा के घर भेज दिया था। इस दौरान आरोपी उसके परिवार को परेशान करता रहा। दो दिन पहले लड़की घर लौटी तो उसने जबरदस्ती उसे साथ ले जाने की कोशिश की। परिवार ने हिंदूवादी संगठन के सदस्यों की मदद ली और नाबालिग ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। उमेद खान पर पॉक्सो एक्ट व छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


अमजद ने राहुल बनकर दिया धोखा
खंडवा में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। अमजद नाम के हार्डवेयर इंजीनियर ने राहुल शर्मा बनकर एक नर्स से दोस्ती की। प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और दो साल तक यौन शोषण करता रहा। शादी की बात निकली तो पता चला कि वह राहुल शर्मा नहीं, बल्कि अमजद है। नर्स की शिकायत पर पुलिस ने अमजद के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला मोघट रोड थाने का है। पीड़िता एक अस्पताल में नर्स है। अमजद कम्प्यूटर हार्डवेयर इंजीनियर है। इनकी मुलाकात दो साल पहले अस्पताल में हुई थी। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाई और खुद का नाम राहुल शर्मा बताया। आरोपी ने युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया, उसे शादी का वादा कर उसका यौन शोषण भी किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के लिए कहा तो अमजद पहले तो आनाकानी करने लगा। जब उसके बारे में युवती ने अपने स्तर पर जानकारी निकाली तो पता चला कि वह राहुल नहीं अमजद है। सच जानने के बाद पीड़िता व अमजद के बीच जमकर विवाद हुआ। तब आरोपी ने पीड़िता से कहा कि मैं दूसरी पत्नी भी रख सकता हूं, शादी कर भी लूंगा अगर तुम धर्म बदल लो तो साथ रह लेंगे। इसके बाद पुलिस से शिकायत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed