फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: In a day 13.52 lakh people were administered the dose of covid-19 vaccine

मध्यप्रदेश: एक दिन में 13.52 लाख लोगों को लगाया कोविड-19 वैक्सीन का डोज  

Thu, 11 Nov 2021 04:05 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 11 Nov 2021 04:05 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में चार दिन के मेगा कैम्पेन के पहले दिन 13.52 लाख लोगों को कोविड-19 वैक्सीन का डोज लगाया गया है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: In a day 13.52 lakh people were administered the dose of covid-19 vaccine
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

मध्यप्रदेश में एक दिन में 13.52 लाख लोगों को कोविड-19 वैक्सीन का डोज दिया गया। अधिकारियों का दावा है कि यह देश में एक दिन में सबसे अधिक डोज देने का रिकॉर्ड है। 
विज्ञापन


प्रदेश में 100% टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए चलाए जा रहे मेगा कैम्पेन को बुधवार को बड़ी सफलता मिली है। स्वास्थ्यकर्मियों ने एक ही दिन में 13.52 लाख लोगों को वैक्सीन का डोज दिया है। यह किसी भी अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे अधिक होने का दावा किया गया है।  
विज्ञापन


सरकार ने चार दिन के मेगा कैम्पेन के तहत 11,159 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए हैं। यह कैम्पेन बुधवार को शुरू हुआ। इसी तरह के तीन और अभियान 17 और 24 नवंबर तथा 1 दिसंबर को चलाए जाएंगे।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिसंबर के अंत तक सभी पात्र नागरिकों को पूरी तरह वैक्सीनेट करने का लक्ष्य तय किया है। राज्य में 5.49 करोड़ लोग कोविड-19 वैक्सीन के पात्र हैं। कोविन पोर्टल के अनुसार राज्य में अब तक 7.38 करोड़ डोज लगाए गए हैं। इसमें 5.01 करोड़ पहले और 2.37 करोड़ दूसरे डोज शामिल हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोनावायरस के पांच नए मामले सामने आए। इससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7.92 लाख हो गई। बीते 24 घंटे में कोरोना की वजह से कोई मौत नहीं हुई और आंकड़ा 10,524 पर कायम है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed