महाराष्ट्र में मिड डे मील में अंडे देने पर भाजपा को आपत्ति नहीं, मध्यप्रदेश में क्यों है? : कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश सरकार ने मध्याह्न भोजन में बच्चों को अंडे दिए जाने का प्रस्ताव पारित किया था, जिसके बाद से ही भाजपा द्वारा लगातार इसका विरोध किया जा रहा है। वहीं, अब मध्यप्रदेश सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने कहा कि भाजपा ने तब विरोध क्यों नहीं किया? जब महाराष्ट्र में उनकी सरकार द्वारा बच्चों को मध्याह्न भोजन में अंडे दिए जा रहे हैं।
Madhya Pradesh Women & Child Development Minister Imarti Devi: Their (BJP) main branch (RSS) which is headquartered in Maharashtra has not raised an issue over serving of eggs in midday meal in Maharashtra. Why are they doing politics over it issue in Madhya Pradesh. pic.twitter.com/rH14JOF5Pc
— ANI (@ANI) November 8, 2019विज्ञापन
इमरती देवी ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा मध्याह्न में बच्चों को अंडे दिए जाने का विरोध कर रही है, जबकि इसे महाराष्ट्र में बच्चों को अंडे दिए जाने पर कोई आपत्ति नहीं है।
मंत्री ने कहा कि हम महाराष्ट्र गए और हमने वहां के अधिकारियों से इस मुद्दे पर परामर्श लिया। अधिकारियों ने बताया कि वे 2016 से ही मध्याह्न भोजन में बच्चों को अंडे दे रहे हैं। इमरती देवी ने आगे कहा कि आरएसएस की तो मुख्य शाखा ही महाराष्ट्र में है। वहां उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, जबकि ये लोग मध्यप्रदेश में इसका विरोध कर राजनीति कर रहे हैं। मंत्री ने पूछा कि मैं नहीं जानती कि उन्हें मध्यप्रदेश के बच्चों से क्या दुश्मनी हैं?
Madhya Pradesh Women & Child Development Minister Imarti Devi: We had consulted doctors before we decided to introduce eggs in midday meal menu in the state. In Maharashtra, which has a BJP govt, eggs are being served in midday meal since 2016. pic.twitter.com/YUDO33R2bK
— ANI (@ANI) November 8, 2019
इमरती देवी ने कहा कि हमने इसकी चर्चा की है और डॉक्टरों की सलाह ली है जिन्होंने हमें बताया है कि बच्चों को अंडा देना अच्छा है क्योंकि ये काफी पौष्टिक होता है।
गौरतलब है कि, राज्य में कुपोषण को समाप्त करने के लिए, कांग्रेस सरकार ने घोषणा की कि नवंबर से आंगनवाड़ियों में बच्चों को दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन में अंडे दिए जाएंगे। जिसके बाद से ही भाजपा ने मध्यप्रदेश सरकार की इस पहल का विरोध किया है।
