फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Husband hits head with hammer, tries to kill himself by strangulation, daughter says - father should be jailed

Madhya Pradesh: पति ने मुंह और सिर पर मारा हथौड़ा, गला दबाकर जान लेने की कोशिश, बेटी बोली- पिता को जेल हो

Sun, 12 Jun 2022 04:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 12 Jun 2022 04:41 PM IST
सार

है। एक महिला को उसके ही पति ने सिर और मुंह पर हथौड़ा मार दिया। खून से सनी पत्नी को गला घोंटकर मारने की कोशिश की। महिला का हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Husband hits head with hammer, tries to kill himself by strangulation, daughter says - father should be jailed
एक महिला को उसके ही पति ने सिर और मुंह पर हथौड़ा मार दिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला को उसके ही पति ने सिर और मुंह पर हथौड़ा मार दिया। खून से सनी पत्नी को गला घोंटकर मारने की कोशिश की। महिला का हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गौतम नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली अनिता परिहार पर हमला हुआ है। आरोपी पति पति संग्राम सिंह से अलग रहती है। इसी बात से नाराज पति ने घटना को अंजाम दिया है। अनिता ने पुलिस को बताया कि उसकी एक बेटी निकिता और एक बेटा निखिल है। बच्चों को वजह से ही मैंने पति का घर छोड़ा था। पति संग्राम पहले ठेकेदारी करता था, बाद में कामधंधा छोड़कर घर पर ही रहने लगा।
विज्ञापन


अनिता ने बताया कि पति उससे मारपीट करता था। बच्चों को पढ़ने नहीं जाने देता था। 3 साल पहले उसने पति को छोड़ दिया। बीच-बीच में संग्राम घर आकर हंगामा करता और साथ रहने के लिए दबाव बनाता। मना करने पर झगड़ा करता था। चार दिन पहले सुबह जब मैं काम पर जा रही थी। इसी दौरान संग्राम वहां आ गया। उसने हथौड़े से पहले सिर पर मारा। इसके बाद चेहरे और शरीर पर कई वार किए। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग आए। उन्होंने उसे पकड़ लिया। वह उसका गला दबाकर मारने का प्रयास कर रहा था। लोगों ने उसे बचाया। बेटी ने भी पिता पर मारपीट के आरोप लगाए। कहा कि ऐसे पापा को जेल हो जाना चाहिए। मामले की जांच कर रहे मनोहर सिंह का कहना है कि अभी अस्पताल से मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिली है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि चोट कितनी गंभीर है। आरोपी संग्राम सिंह फरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed