{"_id":"616d41a838f8383eb3789bb1","slug":"madhya-pradesh-husband-caught-with-girlfriend-in-gym-wife-thrashed-with-slippers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति-पत्नी और वो: जिम में प्रेमिका के साथ पकड़ा गया पति, पत्नी ने बाल पकड़कर खींचा फिर चप्पलों से की धुनाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति-पत्नी और वो: जिम में प्रेमिका के साथ पकड़ा गया पति, पत्नी ने बाल पकड़कर खींचा फिर चप्पलों से की धुनाई
Mon, 18 Oct 2021 03:18 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 18 Oct 2021 03:18 PM IST
सार
पत्नी को अपने पति पर काफी दिनों से शक था। एक बार उसने अपने पति को एक लड़की के साथ बुलेट पर देखा। इसके बाद से पत्नी अपने पति का पीछा करने लगी।
विज्ञापन
लड़की के साथ पकड़े जाने पर पत्नी ने चप्पलों से की पति की पिटाई
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के भोपाल से पति, उसकी प्रेमिका और पत्नी के बीच झगड़े का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो कोहेफिजा इलाके के एक फिटनेस सेंटर का बताया जा रहा है। इसमें पत्नी ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ मस्ती करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी आगबबूला हो गई और बाल पकड़कर उसकी प्रेमिका की पिटाई करने लगी। पति जब उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा तो पत्नी ने चप्पलों से उसकी भी पिटाई कर दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों ओर से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पत्नी को था शक
पुलिस के मुताबिक, पत्नी को अपने पति पर काफी दिनों से शक था। एक बार उसने अपने पति को एक लड़की के साथ बाइक पर देखा था। इसके बाद से पत्नी अपने पति का पीछा करने लगी। 15 अक्तूबर को शाम छह बजे पत्नी अपनी बहन के साथ पति का पीछा करते हुए फिटनेस सेंटर पहुंची, जहां उसने उसे प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी का आरोप पति ने दी गालियां
पत्नी का आरोप है कि जब उसने अपने पति से लड़की के बारे में पूछा तो वह उसे गालियां देने लगा। इसके बाद उसकी पिटाई भी की, इसमें उस लड़की ने भी उसका साथ दिया। इसके बाद पत्नी ने भी प्रेमिका और अपने पति की चप्प्लों से पिटाई कर दी। वहीं युवती का कहना है कि युवक की पत्नी अपनी बहन के साथ उसके पास आई और गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी, जिसमें उसे कई जगह चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि पत्नी की ओर से 15 अक्तूबर को दहेज प्रताड़ना का केस भी दर्ज कराया गया है।
