फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Human Rights Commission seeks response on death of three children due to drowning in Khanti in Berasia

Madhya Pradesh: बैरसिया में खंती में डूबने से तीन बच्चों की मौत पर मानव अधिकार आयोग ने मांगा जवाब

Wed, 13 Jul 2022 04:35 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 13 Jul 2022 04:35 PM IST
सार

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन ने मानव अधिकार हनन से जुड़े तीन मामलों में संज्ञान लेकर संबंधितों से जवाब मांगा है। आयोग ने बैरसिया में नहाते समय खंती में डूबने से तीन बच्चियों की मौत पर कलेक्टर को एक महीने में जवाब देने को कहा है। वहीं, गुना में बिजली गिरने मौत पर भी जवाब तलब किया है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Human Rights Commission seeks response on death of three children due to drowning in Khanti in Berasia
मानव अधिकार आयोग ने तीन मामलों में संज्ञान लेकर जवाब मांगा है। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन ने मानव अधिकार हनन से जुड़े तीन मामलों में संज्ञान लेकर संबंधितों से जवाब मांगा है। आयोग ने बैरसिया में नहाते समय खंती में डूबने से तीन बच्चियों की मौत पर कलेक्टर को एक महीने में जवाब देने को कहा है। वहीं, गुना में बिजली गिरने मौत पर भी जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

 
भोपाल जिले के बैरसिया थाना क्षेत्र में बीते शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की खंती में डूबने से मौत हो गई है। दो बच्चियां गांव की ही  है, जबकि एक अपने रिश्तेदार के यहां गांव आई थी। तीनों तीनों बच्च्यिां पादरी मोहल्ले को रहने वाली थी। तीनों बच्च्यिां परिवार को बताये बिना खंती में नहाने चली गई थीं। उनके शव बाहर निकल लिए गए हैं। तीनों की उम्र 11 से 13 साल के बीच है। लोगों का आरोप है कि अगर खंती में तार की फेन्सिग होती, तो बच्चियां पानी में नहीं पहुंच पाती और उनकी जान बच जाती। पुलिस के अनुसार पादरी टपरे में रहने वाली नकुशी पिता तमोना सिंह (13 वर्ष) रिया पिता जानू (12 वर्ष) एवं दीया पिता मच्छू (11 वर्ष) घर से कुछ ही दूरी पर बर्री छीडछेडा गांव में स्टेडियम के पीछे खंती में भरे पानी में नहाने पहुंची। तीनों बच्चियां किनारे में नहाने लगीं। इसी बीच वह गहरे पानी में डूब र्गइं। बैरसिया थाना प्रभारी ने बताया कि खंती 10 फीट गहरा पानी है। बच्चियों का घर घटना स्थल से आधा किलोमीटर दूर है। दोपहर को  किसी राहगीर ने पानी में एक बच्ची को उतरते देखा। उसने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी, तब तक काफी देर हो चुकी थी। थोड़ी देर बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों बच्चियों को पानी से बाहर निकाला। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, भोपाल से एक माह में जवाब मांगा है। साथ ही यह पूछा है कि क्या मृत बच्चियों के परिजनों को अनुग्रह राशि का भुगतान हो गया है ?
विज्ञापन


कलेक्टर गुना एक माह में दें जवाब
गुना जिले के बमोरी में बीते शनिवार को कई जगह बिजली गिरने की घटना हुई। इससे बमोरी के मूदौंल में दो युवकों का की मौत हो गई। वहीं गुना के बूढ़े बालाजी क्षेत्र में एक परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। कैंट स्थित पुलिसलाईन के दो दर्जन क्वाटर में बिजली के उपकरण जल गए। मूंदौल के राजू सहरिया और विजय सहरिया खेत में तार फेंसिंग कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश होने लगी। वे उससे बचने के लिए पेड़ नीचे खड़े हो गए, तभी बिजली गिरी। दोनों कई घंटों तक वहां पड़े रहे। इसी दौरान एक महिला ने उन्हें देखा और गांव जाकर बताया। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, गुना से एक माह में जबाव मांगा है। साथ ही यह पूछा है कि क्या मृतक के वारिसों को अनुग्रह राशि का भुगतान कर दिया गया है या नहीं ?
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी और कृषि महाविद्यालय खण्डवा के रजिस्ट्रार को नोटिस
खण्डवा के कृषि महाविद्यालय में प्रथम वर्ष के एक छात्र ने बीते शुक्रवार को परीक्षा से ठीक पहले कीटनाशक पीकर अपनी जान देने की कोशिश की। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए, तो पता चला कि सीनियर्स की रैगिंग से वह बेहद परेशान था। उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें रैगिंग की मौखिक शिकायत पर कार्यवाही नहीं होने का जिक्र है। खबर लगते ही काॅलेज की डीन डाॅ. एसपी मिश्रा अस्पताल पहुंचे। वहीं कोतवाली पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मामले में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक एवं कृषि महाविद्यालय, खण्डवा के रजिस्ट्रार से तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed